Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jharkhand Election: हिमंता का तंज; हेमंत ने कल्पना को नेता बना मेरी पत्नी से लड़ाई करा दी, मंईयां योजना शुरू की, पर सास की पेंशन बंद कर दी, अब हो रहा झगड़ा
    Elections

    Jharkhand Election: हिमंता का तंज; हेमंत ने कल्पना को नेता बना मेरी पत्नी से लड़ाई करा दी, मंईयां योजना शुरू की, पर सास की पेंशन बंद कर दी, अब हो रहा झगड़ा

    News DeskBy News DeskNovember 4, 2024Updated:November 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. हेमंत सोरेन की सरकार ने साढ़े चार साल कुछ नहीं किया और जब अब विधानसभा चुनाव आया, तो मंईयां सम्मान योजना शुरू की. यह सास और बहू में झगड़ा लगाने वाली योजना है. सास की पेंशन बंद कर बहू को एक हजार रुपये दिये जा रहे हैं. जिससे घर में सास और बहू के बीच झगड़ा हो जा रहा है. ये बातें भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी व असम के सीएम हिमंता विश्वा सरमा ने कहीं. श्री सरमा रविवार को टोटो में बिशुनपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे.

    उन्होंने कहा कि कल्पना सोरेन बोलती हैं कि हेमंत सोरेन से अच्छा कोई नहीं हैं और हेमंत बोलते हैं कि कल्पना सोरेन से अच्छा कोई नहीं. मतलब कल्पना सोरेन हेमंत की बात कहती हैं और हेमंत सोरेन कल्पना की बात बोलते हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने कल्पना सोरेन को नेता बनाकर मेरा अपनी पत्नी से झगड़ा करा दिया है. हमारी पत्नी कहती हैं कि हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी को नेता बना दिया. हमें नेता क्यों नहीं बनाया. तो मैंने कहा कि भाजपा में ऐसा नहीं होता है. भाजपा का काम गरीबों, पिछड़ों और आदिवासियों के लिए काम करना है.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    युवाओं को नौकरी नहीं मिली : श्री सरमा ने कहा कि हेमंत सोरेन ने कहा था कि पांच लाख युवाओं को नौकरी देंगे. लेकिन किसी को नौकरी नहीं मिली. भाजपा सरकार आने दीजिये. युवाओं को नौकरी मिलेगी और भ्रष्ट लोगों को जेल भेजेंगे, यह हमारा वादा है. उन्होंने कहा कि झारखंड में सोने का दाम कम और बालू का दाम ज्यादा है. यहां लोगों को घर बनाने के लिए बालू नहीं मिल रहा है. हमारी सरकार बनी , तो बालू दलाल व माफिया को जेल के अंदर भेजा जायेगा.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    but stopped mother-in-law's pension Jharkhand Election: Himanta's taunt; Hemant made Kalpana a leader and made me fight with his wife now there is a fight started the Mainiyaan scheme
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group