Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Naxal encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर, सभी के शव बरामद, इंसास, एके 47, एसएलआर समेत कई हथियार बरामद
Breaking News

Naxal encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर, सभी के शव बरामद, इंसास, एके 47, एसएलआर समेत कई हथियार बरामद

News DeskBy News DeskNovember 22, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Sukma. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोराजुगुड़ा, दंतेसपुरम, नागाराम और भंडारपदर के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया. उन्होंने बताया कि जिले के दक्षिण क्षेत्र में कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर जिला रिजर्व बल (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को रवाना किया गया था.

दल जब भेज्जी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोराजुगुड़ा, दंतेसपुरम, नागाराम और भंडारपदर गांव के जंगल-पहाड़ी में था तब डीआरजी के दल पर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद जवानों ने की जवाबी कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सुरक्षाबलों ने अब तक कुल 10 नक्सलियों के शव, इंसास राइफल, एके 47 राइफल, एसएलआर और कई अन्य हथियार बरामद किए हैं. मुठभेड़ के संबंध में अधिक जानकारी अभी नहीं मिल पाई है.
इससे पूर्व 16 नवंबर को राज्य के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया था.

JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का खुलासा, चार गिरफ्तार; 23.15 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

JAMSHEDPUR NEWS :‘पंचायत’ के विनोद यानी अशोक पाठक कल आएंगे जमशेदपुर, बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का खुलासा, चार गिरफ्तार; 23.15 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

November 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :‘पंचायत’ के विनोद यानी अशोक पाठक कल आएंगे जमशेदपुर, बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल

November 24, 2026

CHAIBASA NEWS: वरिष्ठ अधिवक्ता मदन दरिपा के निधन पर झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ ने जताया शोक

November 24, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में अग्रवाल सम्मेलन के शिविर में 118 यूनिट रक्त संग्रह

November 24, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में आपसी विवाद के बाद चाकूबाजी, दो लोग गंभीर रूप से घायल

November 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group