Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Ka Janadesh: राज्य में पहली बार किसी गठबंधन को प्रचंड बहुमत, झामुमो ने 34 सीटें लाकर दिखायी धाक, कांग्रेस ने बरकरार रखा अपना स्ट्राइक रेट, 16 सीटें जीतीं, जानें कौन जीता-कौन हारा, क्या रही जीत की वजह
    Breaking News

    Jharkhand Ka Janadesh: राज्य में पहली बार किसी गठबंधन को प्रचंड बहुमत, झामुमो ने 34 सीटें लाकर दिखायी धाक, कांग्रेस ने बरकरार रखा अपना स्ट्राइक रेट, 16 सीटें जीतीं, जानें कौन जीता-कौन हारा, क्या रही जीत की वजह

    News DeskBy News DeskNovember 24, 2024Updated:November 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का जादू चला. हेमंत सोरेन की जीत की आंधी में एनडीए उड़ गया. झामुमो 34 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरा है और इंडिया गठबंधन 56 सीटों पर मिली जीत के साथ सबसे बड़ा गठबंधन बनकर उभरा है. भाजपा को 21 सीटों पर संतोष करना पड़ा है. एनडीए गठबंधन के पास 24 सीटें हैं. हेमंत सोरेन लगातार दूसरी बार सीएम बनने जा रहे हैं. पिछले चुनाव की तुलना में इस बार इंडिया गठबंधन के ग्राफ में जबरदस्त इजाफा हुआ है. कांग्रेस, राजद और माले का प्रदर्शन भी बेहतर रहा. संताल परगना, कोल्हान, दक्षिणी छोटानागपुर और पलामू प्रमंडल में इंडिया गठबंधन की मजबूत पकड़ रही. झारखंड ने दूसरी बार राज्य में गठबंधन को बहुमत की सरकार दी है.

    मुख्यमंत्री सोरेन ने जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए गठबंधन के शानदार प्रदर्शन को ‘‘लोकतंत्र की परीक्षा में उत्तीर्ण होना’ बताया. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सह-प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि पार्टी की हार उनके लिए बेहद दुखद है. भाजपा ने संथाल परगना क्षेत्र से ‘घुसपैठियों’ को बाहर निकालने का नारा दिया था, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा खेले गए ‘आदिवासी’ कार्ड के सामने यह नारा फीका पड़ गया. झामुमो ने सोरेन की गिरफ्तारी से उपजी सहानुभूति को भी अपने पक्ष में भुनाया. इसके अलावा, दलबदलुओं को उम्मीदवार बनाने को लेकर भाजपा में हुई कलह से पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा.

    Jamshedpur: बागबेड़ा में सेवानिवृत्त आर्मी जवान के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 32 लाख के गहने और सामान पर हाथ किया साफ़, बर्तन, पंखे, इनवर्टर, टीवी, मोटर और नल भी ले गए चोर

    मिथिलेश ठाकुर, बैजनाथ राम, बन्ना और बेबी देवी हार गये चुनाव
    झारखंड का यह जनादेश झामुमो के लिए कई सौगात लेकर आया. झामुमो ने अपने राजनीतिक इतिहास में पहली बार इतना बड़ा प्रदर्शन किया है. झामुमो को अकेले 34 सीटें आयीं हैं. वहीं, कांग्रेस ने 16 सीटों वाला अपना पुराना स्ट्राइक रेट बरकरार रखा है. इंडिया गठबंधन में राजद ने चार और माले ने दो सीटों पर जीत कर गठबंधन को मजबूत किया. इस चुनाव में हेमंत सोरेन कैबिनेट में मंत्री रहे मिथिलेश ठाकुर, बैजनाथ राम, बन्ना गुप्ता और बेबी देवी चुनाव हार गये. वहीं, मंत्री रहे डॉ रामेश्वर उरांव, दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, इरफान अंसारी और हफीजुल हसन ने चुनाव जीत कर अपनी साख बचायी. झारखंड ने अपने जनादेश से एनडीए की कमर तोड दी. भाजपा 21 सीटों पर ही सिमट कर रह गयी. इंडिया गठबंधन के इस ज्वार में प्रतिपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी हार गये. वह चंदनकियारी से तीसरे स्थान पर रहे, उनसे ज्यादा वोट जेएलकेएम को आया. 10 सीटों पर लड़नेवाली आजसू पार्टी मांडू की एक सीट जीत पायी. जयराम महतो खुद डुमरी से जीत गये, लेकिन कैंची ने भाजपा और आजसू को एक दर्जन से ज्यादा सीटों पर डैमेज किया. एनडीए की हार की वजह जेकेएलम बना. लोजपा और जदयू एक-एक सीट जीत कर आये, लेकिन यह एनडीए को सत्ता तक पहुंचाने के लिए किसी काम का नहीं है.

    मंईयां ने लगायी मुहर, आधी आबादी ने पलट दी बाजी
    पिछले हेमंत सोरेन सरकार की मंईयां सम्मान योजना गेम चेंजर बनी. आधी आबादी ‘इंडिया गठबंधन’ के साथ चली. वहीं, भाजपा का ‘बांग्लादेशी घुसपैठ’ वाला नैरेटिव और गोगो दीदी योजना का 21 सौ रुपये देनेवाली घोषणा रंग नहीं ला पायी.

    Jamshedpur: बर्मामाइंस के सुनसुनिया गेट के पास में सड़क हादसे में युवक की मौत, लोगों का भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर की नारेबाजी

    सीएम जीते, नेता प्रतिपक्ष हार गये चुनाव
    झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन में कांग्रेस, राजद और भाकपा (माले) ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. मुख्यमंत्री सोरेन ने बरहेट सीट पर भाजपा के गमलील हेम्ब्रम को 39,791 वोटों के अंतर से हराया. सोरेन को 95,612 जबकि हेम्ब्रम को 55,821 वोट मिले. साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में सोरेन ने इसी निर्वाचन क्षेत्र से 25,740 वोटों से जीत हासिल की. हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन को अपने पति की गिरफ्तारी के बाद झामुमो को पुनर्जीवित करने का श्रेय दिया जाता है.. कल्पना ने भी गांडेय सीट पर जीत हासिल की है.चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सरायकेला सीट पर 20,447 वोटों से जीत हासिल की. नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी को चंदनकियारी में करारी हार का सामना करना पड़ा और वह तीसरे स्थान पर रहे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    an alliance got a huge majority Congress maintained its strike rate Hemant Jharkhand assembly elections Jharkhand Ka Janadesh: For the first time in the state jmm JMM showed its strength for the first time by getting 34 seats kalpna soren won 16 seats.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बागबेड़ा में सेवानिवृत्त आर्मी जवान के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 32 लाख के गहने और सामान पर हाथ किया साफ़, बर्तन, पंखे, इनवर्टर, टीवी, मोटर और नल भी ले गए चोर

    September 16, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस के सुनसुनिया गेट के पास में सड़क हादसे में युवक की मौत, लोगों का भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर की नारेबाजी

    September 16, 2026

    Jharkhand Highcourt: JSSC-CGL समेत अन्य नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर रोक बरकरार, सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए मिला 2 दिन का समय

    September 15, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बागबेड़ा में सेवानिवृत्त आर्मी जवान के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 32 लाख के गहने और सामान पर हाथ किया साफ़, बर्तन, पंखे, इनवर्टर, टीवी, मोटर और नल भी ले गए चोर

    September 16, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस के सुनसुनिया गेट के पास में सड़क हादसे में युवक की मौत, लोगों का भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर की नारेबाजी

    September 16, 2026

    Jharkhand Highcourt: JSSC-CGL समेत अन्य नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर रोक बरकरार, सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए मिला 2 दिन का समय

    September 15, 2026

    Raghubar Dash: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गिरिडीह पहुंचे, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के परिवार से मिलकर जतायी अपनी संवेदना

    September 15, 2026

    Jamshedpur Durga Puja: पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधिमंडल DC और SSP से मिला, जानें क्या रखी मांग?

    September 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group