Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur West: सरयू राय की बन्ना गुप्ता पर पहले राउंड से बढ़त, अंतिम राउंड तक बरकरार रही, 7863 वोटों से दर्ज की जीत, बोले, टाटा स्टील को बोलकर कदमा का बंद रास्ता खुलवायेंगे, नहीं तो खुद खोल देंगे
    Breaking News

    Jamshedpur West: सरयू राय की बन्ना गुप्ता पर पहले राउंड से बढ़त, अंतिम राउंड तक बरकरार रही, 7863 वोटों से दर्ज की जीत, बोले, टाटा स्टील को बोलकर कदमा का बंद रास्ता खुलवायेंगे, नहीं तो खुद खोल देंगे

    News DeskBy News DeskNovember 24, 2024Updated:November 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट में बीजेपी समर्थित जदयू प्रत्याशी सरयू राय ने 7863 मतों से जीत दर्ज की है. सरयू राय ने पहले राउंड से ही अपनी बढ़त बनाये रखा. पहले राउंड में सरयू राय को जहां 6346 वोट मिला, वहीं, बन्ना गुप्ता को 3010 वोट मिला. लगातार यह बढ़त बढ़ता चला गया और अंतिम तक बन्ना गुप्ता सरयू राय के आगे नहीं टिक सके और अंतत: सरयू राय की जीत हो गयी. जमशेदपुर पश्चिम में सरयू राय की जीत में सबसे अहम भूमिका सोनारी क्षेत्र में निभायी, जहां से करीब 23 से 24 हजार वोट मिला.

    सरयू राय ने पहली लीड बनायी. सोनारी में बन्ना गुप्ता को करीब 11 हजार वोट मिला है. सोनारी में 38160 वोटिंग हुई थी, जिसमें से यह लीड हुआ है. इसी तरह कदमा में करीब 8 हजार से ज्यादा का लीड था. बिष्टुपुर और साकची में भी एनडीए को पूरी लीड मिली. हालांकि, धातकीडीह के मुसलिम इलाके की गिनती जैसे ही हुई, वैसे ही बन्ना गुप्ता के साथ सरयू राय का अंतर घटता चला गया.

    सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि 18वें राउंड के बाद मानगो इलाके में भी सरयू राय को करीब 6 हजार मत मिले. मानगो के हिंदू बहुल इलाके में भी एकजुट होकर वोट हुआ. जमशेदपुर पश्चिम के चुनाव में यह कयास लगाये जा रहे थे कि एआइएमआइएम प्रत्याशी राशिद खान उर्फ बाबर खान बड़े फैक्टर बन सकते है और मुसलिम वोट वो बेहतर हासिल कर सकेंगे, लेकिन इस बार एआइएमआएम को 4778 वोट ही आये जबकि पिछली बार 8 हजार से अधिक वोट आये थे. भाजपा के बागी उम्मीदवार विकास सिंह का हिंदू बहुल इलाका या सोनारी, कदमा में बड़ा फैक्टर माना जा रहा था जबकि शंभू चौधरी का नाम भी चल रहा था, लेकिन वे लोग भी कोई फैक्टर नहीं बन पाये.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    विकास सिंह को सिर्फ 2196 वोट ही मिले. इसी तरह शंभू चौधरी को 2261 वोट मिले. मानगो के मृत्युंजय कुमार को भी फैक्टर माना जा रहा था, जो आरएसएस से जुड़े रहे है, उनको भी सिर्फ 504 वोट ही हासिल हो पाया. आजाद समाज पार्टी के काशिफ रजा सिद्दकी को 1290 वोट मिला. मुसलिम वोटों में काशिफ रजा और बाबर खान का दखल सिर्फ 6 हजार के करीब रही.

    जीत के बाद सरयू राय ने कहा कि यह जीत आम जनता की है. देवतुल्य जनता ने अपार स्नेह दिया है. उनका पहला काम कदमा का बंद रास्ता खुलवाना है. टाटा स्टील को कहेंगे कि रविवार को वे खुद से उस रास्ते को खोल दें. अगर रविवार को नहीं खोला जाता है, तो वे खुद से रास्ता को खोलने के लिए सोमवार को जायेंगे. रविवार को कोई निजी काम है, जिस कारण वे नहीं करेंगे, लेकिन कदमा का रास्ता एक दिन में ही खोला जायेगा, यह जनता से जो वादा किया है, वह वादा जरूर पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि कदमा और सोनारी से लेकर पूरे जमशेदपुर पश्चिम की जनता को लोग 23 नवंबर के बाद मजा चखाने की धमकी देते थे. वैसे लोग अब खुद भयभीत हैं. जनता अब भयमुक्त वातावरण में रहेंगे.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    finally won by 7863 votes he will tell Tata Steel to open the closed road to Kadma Jamshedpur assembly election Jamshedpur west otherwise he will open it himself. remained intact till the last round said Saryu Rai increased his lead over Banna Gupta from the first round
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group