Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»आदिवासियों के महानायक बिरसा मुंडा का वंशज सड़क हादसे में घायल, सीएम ने बेहतर चिकित्सा मुहैया कराने का दिया निर्देश
    Crime

    आदिवासियों के महानायक बिरसा मुंडा का वंशज सड़क हादसे में घायल, सीएम ने बेहतर चिकित्सा मुहैया कराने का दिया निर्देश

    News DeskBy News DeskNovember 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    खूंटी. आदिवासियों के महानायक बिरसा मुंडा के वंशजों में से एक सदस्य सड़क हादसे में जख्मी हो गये हैं. कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को खूंटी जिले के प्रशासन को उन्हें बेहतरीन चिकित्सा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. पुलिस ने बताया कि वंशज की पहचान मंगल मुंडा के रूप में हुई है. उसने बताया कि खूंटी जिले के साइको थाना क्षेत्र में पीडिहातु मोड़ के निकट सोमवार शाम को एक यात्री वाहन की छत से गिरने के बाद उसके सिर में चोटें आईं.

    खूंटी के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया, ‘वाहन के पीडिहातु मोड़ पर मुड़ने के दौरान एक वाहन की छत से दो लोग गिर गए. मुंडा को खूंटी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे व्यक्ति को मामूली चोट आई है.’ अधिकारी ने बताया कि मंगल को बेहतर इलाज के लिए मंगलवार को रांची राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर किया गया. खूंटी के उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री को सूचित किया कि खूंटी के सिविल सर्जन के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक टीम गठित की गई और चिकित्सा पेशेवरों को रांची स्थित रिम्स भेजा गया है, ताकि पीड़ित को बेहतर इलाज दिया जा सके. उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो चिकित्सकों की सलाह पर ‘एयर एम्बुलेंस’ की भी व्यवस्था की जा सकती है. आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘मंगल मुंडा की हालत अभी स्थिर है.’

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CM directs to provide better medical treatment Descendant of tribal hero Birsa Munda injured in road accident
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group