Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Palamu: डायन-बिसाही के शक में चाची ने आठ साल के बेटे को गला घोंटकर मार डाला, पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र बहेरा गांव की घटना, अरहर के खेत से बरामद हुआ बच्चे का शव
    Crime

    Palamu: डायन-बिसाही के शक में चाची ने आठ साल के बेटे को गला घोंटकर मार डाला, पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र बहेरा गांव की घटना, अरहर के खेत से बरामद हुआ बच्चे का शव

    News DeskBy News DeskDecember 10, 2024Updated:December 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Medninagar. डायन-बिसाही के शक में एक महिला ने अपने गोतिया के आठ साल के बेटे की गला दबा कर हत्या कर दी और उसके शव को घर के पास अरहर के खेत में फेंक दिया. घटना पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र बहेरा गांव की है. मृत बच्चा प्रेम कुमार आरोपी के गोतिया अखिलेश सिंह का सबसे छोटा बेटा था. आरोपी महिला सुनीता देवी(पति-जमुना सिंह) रिश्ते में उसकी चाची लगती है. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, बच्चे को शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

    मृतक के पिता अखिलेश सिंह ने बताया कि उनका सबसे छोटा बेटा रविवार को खेलने निकला, उसके बाद लापता हो गया. उन्होंने बच्चे की गुमशुदगी की सूचना तत्काल चैनपुर पुलिस को दी. साथ ही गांव के जमुना सिंह की पत्नी सुनीता देवी पर अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में आवेदन दिया. इसके बाद थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने छापामारी दल गठित किया और आरोपी महिला को पूछताछ के लिए थाने लाया गया. थाने में सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी महिला ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया.

    Jharkhand Politics:  राज्यसभा चुनाव के बाद गठबंधन में घमासान पर JMM बोला, 56नहीं, सिर्फ 50 विधायकों के नेता है हेमंत सोरेन

    उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पांच महीने के बेटे की मौत हो गयी थी. उसे यकीन था कि अखिलेश सिंह की मां यानी प्रेम कुमार की दादी ने ही भूत-प्रेत लगा कर उसके बेटे को मार डाला है. उसने अपने बेटे की मौत का बदला लेने के लिए अखिलेश सिंह के बेटे को अगवा कर लिया और उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने बच्चे के शव को अरहर के खेत में फेंक दिया. आरोपी महिला की निशानदेही पुलिस ने तत्काल बच्चे का शव खेत से बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. छापेमारी दल में पुअनि अनिल विद्यार्थी, बाबूलाल दुबे, सअनि रामचंद्र चंद्रवंशी, शहंशाह आलम सिद्दीकी और थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे.

    Tejpratap Yadav: लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के घर से 20 लाख रुपये नकद समेत सोने की चेन व अंगूठी, चार आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल हो गयी चोरी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    child's body recovered from a pigeon pea field incident took place in Bahera village of Chainpur police station area of ​​Palamu district Palamu: A woman killed her 8-year-old son on suspicion of witchcraft
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Politics:  राज्यसभा चुनाव के बाद गठबंधन में घमासान पर JMM बोला, 56नहीं, सिर्फ 50 विधायकों के नेता है हेमंत सोरेन

    June 23, 2026

    Tejpratap Yadav: लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के घर से 20 लाख रुपये नकद समेत सोने की चेन व अंगूठी, चार आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल हो गयी चोरी

    June 23, 2026

    Union Minister resigns: ईसाई समुदाय से इकलौते केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने केद्र सरकार से दिया इस्तीफा, BJP ने दोबारा नहीं दिया था राज्यसभा का टिकट

    June 23, 2026
    Recent Post

    Share Bazar: टाटा स्टील के शेयर में उछाल, सपाट शुरुआत के बाद बाजार में हल्की बढ़त

    June 23, 2026

    Jharkhand: बीआईटी-मेसरा और आईआईटी-खड़गपुर ने संयुक्त अनुसंधान के लिए MOU पर हस्ताक्षर किए

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group