Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»PM Modi कल भागलपुर से देशभर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को जारी करेंगे ‘पीएम किसान’ योजना के 21,500 करोड़ रुपये
    Breaking News

    PM Modi कल भागलपुर से देशभर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को जारी करेंगे ‘पीएम किसान’ योजना के 21,500 करोड़ रुपये

    News DeskBy News DeskFebruary 23, 2025Updated:February 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार से मध्यप्रदेश, बिहार और असम का तीन दिवसीय दौरा करेंगे, जिस दौरान वह भोपाल में वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और भागलपुर में किसानों को नकद सहायता की 19वीं किस्त जारी करने सहित कई विकास कार्यक्रमों में शामिल होंगे. एक बयान के अनुसार, रविवार को मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखेंगे और सोमवार को निवेशक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे.वह सोमवार को भागलपुर में एक कार्यक्रम में ‘पीएम किसान’ योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे और असम की यात्रा से पहले बिहार में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे. वह सोमवार शाम असम में सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘झुमोर बिनंदिनी’ में शरीक होंगे और अगले दिन निवेश एवं बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. झुमोर बिनंदिनी, असम का एक लोक नृत्य है. मोदी मंगलवार को गुवाहाटी में एडवांटेज असम निवेश और बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे.

    ‘पीएम किसान योजना’ का जिक्र करते हुए कहा गया है कि देश भर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को 21,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की जाएगी. बयान के अनुसार, मोदी ने यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया है कि किसानों को उनकी उपज के लिए बेहतर पारिश्रमिक मिले. उन्होंने 10,000 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के गठन और संवर्धन के लिए केंद्रीय क्षेत्र की योजना शुरू की है, जो किसानों को सामूहिक रूप से अपने कृषि उत्पादों का विपणन और उत्पादन करने में मदद करती है.

    Seraikella kharsawan: सरायकेला भाजपा जिला अध्यक्ष  श्री हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना अस्पताल में सफल ऑपरेशन के बाद स्थिति स्थिर

    बिहार में यह कार्यक्रम देश में 10,000वें एफपीओ के गठन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. प्रधानमंत्री मोतिहारी में (गायों के) स्वदेशी नस्लों के लिए उत्कृष्टता केंद्र और बरौनी में एक दुग्ध उत्पाद संयंत्र का भी उद्घाटन करेंगे, जिसका उद्देश्य तीन लाख दुग्ध उत्पादकों के लिए एक संगठित बाजार बनाना है.

    JNAC/JAMSHEDPUR: उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के सतर्कता एवं सझबूझ के कारण लेखापाल,अभियंता एवं संवेदक का गठजोड़ उजागर ! बिना काम,बिल भुगतान पर लगा रोक?

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    500 crore of 'PM Kisan' scheme to more than 9.7 crore farmers across the country from Bhagalpur tomorrow. PM Modi will release Rs 21
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella kharsawan: सरायकेला भाजपा जिला अध्यक्ष  श्री हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना अस्पताल में सफल ऑपरेशन के बाद स्थिति स्थिर

    June 4, 2026

    JNAC/JAMSHEDPUR: उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के सतर्कता एवं सझबूझ के कारण लेखापाल,अभियंता एवं संवेदक का गठजोड़ उजागर ! बिना काम,बिल भुगतान पर लगा रोक?

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026
    Recent Post

    Seraikella kharsawan: सरायकेला भाजपा जिला अध्यक्ष  श्री हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना अस्पताल में सफल ऑपरेशन के बाद स्थिति स्थिर

    June 4, 2026

    JNAC/JAMSHEDPUR: उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के सतर्कता एवं सझबूझ के कारण लेखापाल,अभियंता एवं संवेदक का गठजोड़ उजागर ! बिना काम,बिल भुगतान पर लगा रोक?

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026

    Jamshedpur News :सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group