


जमशेदपुर।
रेलवे ने एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए टाटानगर स्टेशन से होकर गुजरने वाली दो प्रमुख ट्रेनें — नई दिल्ली-पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और हल्दिया-आनंद विहार-हल्दिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव 24 जुलाई 2025 से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बंद कर दिया गया है। अब ये दोनों ट्रेनें गोविंदपुरी जंक्शन पर ठहरेंगी। इसके अलावे तीन अन्य ट्रेनों का ठहराव भी कानपूर से हटा लिया गया हैं।
रेलवे द्वारा यह फैसला यातायात दबाव को कम करने, ट्रेनों के समयपालन में सुधार और प्लेटफॉर्म प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लिया गया है।
READ MORE :JAMSHEDPUR :मोबाइल कवर बेचने वाले रोहित ने NEET 2025 में लहराया परचम
प्रभावित प्रमुख ट्रेनें और उनके नए ठहराव:
ट्रेन संख्या 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
नया ठहराव: गोविंदपुरी जंक्शन
प्रभावी तिथि: 24 जुलाई 2025
गोविंदपुरी आगमन: सुबह 03:55 बजे
प्रस्थान: सुबह 04:00 बजे
ट्रेन संख्या 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
प्रभावी तिथि: 24 जुलाई 2025
गोविंदपुरी आगमन: रात 10:00 बजे
प्रस्थान: रात 10:05 बजे
ट्रेन संख्या 12443 हल्दिया-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस
प्रभावी तिथि: 24 जुलाई 2025
गोविंदपुरी आगमन: सुबह 03:05 बजे
प्रस्थान: सुबह 03:10 बजे
ट्रेन संख्या 12444 आनंद विहार-हल्दिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस
प्रभावी तिथि: 29 जुलाई 2025
गोविंदपुरी आगमन: रात 01:00 बजे
प्रस्थान: रात 01:05 बजे
ट्रेन संख्या 12396 अजमेर-राजेंद्रनगर ज़ियारत एक्सप्रेस
प्रभावी तिथि: 25 जुलाई 2025
गोविंदपुरी आगमन: दोपहर 01:50 बजे
प्रस्थान: दोपहर 02:00 बजे
ट्रेन संख्या 12395 राजेंद्रनगर-अजमेर ज़ियारत एक्सप्रेस
प्रभावी तिथि: 30 जुलाई 2025
गोविंदपुरी आगमन: सुबह 03:25 बजे
प्रस्थान: सुबह 03:30 बजे
इन ट्रेनों का भी कानपुर सेंट्रल से ठहराव हटा:
ट्रेन संख्या 12379 सियालदह-अमृतसर जालियांवाला बाग एक्सप्रेस
समय: सुबह 03:15 – 03:20
ट्रेन संख्या 12380 अमृतसर-सियालदह जालियांवाला बाग एक्सप्रेस
समय: रात 01:10 – 01:15
12329 सियालदह-आनंद विहार पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
समय: सुबह 03:15 – 03:20
ट्रेन संख्या 12330 आनंद विहार-सियालदह पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
समय: रात 01:10 – 01:15

यात्रियों को सलाह
जानकारी अनुसार रेलवे ने कानपुर सेंट्रल पर ट्रेनों की अत्यधिक भीड़, प्लेटफॉर्म की उपलब्धता की कमी और संचालन में हो रही दिक्कतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। गोविंदपुरी जंक्शन को वैकल्पिक स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां यात्री सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेन के ठहराव स्टेशनों की अपडेट जानकारी अवश्य प्राप्त करें ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।



