Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Stock Market: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 511 अंक की गिरावट, जानें किसने करायी कमाई, किसने डुबाया?
Breaking News

Stock Market: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 511 अंक की गिरावट, जानें किसने करायी कमाई, किसने डुबाया?

News DeskBy News DeskJune 23, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Mumbai. ईरान के तीन प्रमुख परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी बमबारी के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार में खासी गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स 511 अंक फिसल गया जबकि निफ्टी में 140 अंक से अधिक का नुकसान रहा. विश्लेषकों ने कहा कि ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष में अमेरिकी दखल ने पश्चिम एशिया को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं. अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु स्थलों- फोर्दो, नतांज और इस्फहान पर बमबारी की है. इससे होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते होने वाले कच्चे तेल कारोबार पर अनिश्चितता का माहौल बन रहा है.

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स उतार-चढ़ाव से भरे कारोबार में 511.38 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,896.79 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 931.41 अंक यानी 1.13 प्रतिशत गिरकर 81,476.76 अंक पर आ गया था लेकिन बाद में इसने अपने कुछ नुकसान की भरपाई की.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 140.50 अंक यानी 0.56 प्रतिशत गिरकर 24,971.90 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 शेयरों में एचसीएल टेक, इन्फोसिस, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और मारुति में सबसे ज्यादा गिरावट रही. इसके उलट, ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर बढ़त में रहे.

Tata Trust की दो संस्थाओं ने 250 करोड़ रुपये से अधिक के अनुदान मंजूर किए, नोएल टाटा ने की दोनों संस्थाओं की बैठकों की अध्यक्षता

एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नीचे गिरकर बंद हुए, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे. यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अधिकांश अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे.

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 7,940.70 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की थी. बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 1,046.30 अंक बढ़कर 82,408.17 अंक पर और निफ्टी 319.15 अंक चढ़कर 25,112.40 अंक पर बंद हुआ था.

Cyclone अकवान ने गोपालपुर के पास तट को पार किया, कोल्हान में हो रही बारिश, 22 नवंबर से स्थिति में सुधार होने की उम्मीद, 23 से मौसम साफ

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Trust की दो संस्थाओं ने 250 करोड़ रुपये से अधिक के अनुदान मंजूर किए, नोएल टाटा ने की दोनों संस्थाओं की बैठकों की अध्यक्षता

November 21, 2026

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026
Recent Post

Tata Trust की दो संस्थाओं ने 250 करोड़ रुपये से अधिक के अनुदान मंजूर किए, नोएल टाटा ने की दोनों संस्थाओं की बैठकों की अध्यक्षता

November 21, 2026

Cyclone अकवान ने गोपालपुर के पास तट को पार किया, कोल्हान में हो रही बारिश, 22 नवंबर से स्थिति में सुधार होने की उम्मीद, 23 से मौसम साफ

November 21, 2026

Jamshedpur. Tata Motors प्लांट में 22 नवंबर रविवार को सभी विभागों में होगा कामकाज

November 21, 2026

Jamshedpur: भुइयांडीह में तेज बारिश के बीच कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक बच्चा समेत दो लोग जख्मी

November 21, 2026

Chaibasa: JMM विधायक निरल पूर्ति झारखंड विधानसभा के सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार के लिए चयनित

November 21, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group