Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»रथ यात्रा 2025: Jamshedpur में ट्रैफिक रूट में बड़े बदलाव, आज इन सड़कों पर न जाएं
    Breaking News

    रथ यात्रा 2025: Jamshedpur में ट्रैफिक रूट में बड़े बदलाव, आज इन सड़कों पर न जाएं

    News DeskBy News DeskJune 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।
    हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु रथ यात्रा 2025 का आयोजन 27 जून (शुक्रवार) को पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जा रहा है। जमशेदपुर शहर में रथ यात्रा के भव्य आयोजन को देखते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिसमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल होंगे। इस भीड़ और आयोजन को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को पूरे शहर में यातायात व्यवस्था में कई बड़े बदलाव किए हैं।

    READ MORE :Puri Rath Yatra: हजारों लोगों ने भगवान जगन्नाथ के ‘नबाजौबन’ दर्शन किए, आज निकलेगी रथ यात्रा 

    यह रूट आज पूरी तरह रहेगा बंद:

    भोल्टास से रिगल गोलचक्कर तक – दोनों ओर के मार्ग रथ यात्रा के दौरान पूर्णतः बंद रहेंगे।

    भोल्टास से साकची जाने वाले वाहन को खरखई, मैला टंकी, तुलसी भवन, सोनेट होटल, धधकीडीह, लोयला स्कूल होते हुए जुबली पार्क से होकर डायवर्ट किया गया है।

    READ MORE :उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं ईवीएम रख-रखाव की ली जानकारी

    साकची से जुगसलाई जाने वाले वाहन

    रिगल गोलचक्कर (गोपाल मैदान गोलचक्कर) , तुलसी भवन, मैला टंकी, खरखई होते हुए भोल्टास से जुगसलाई की ओर डायवर्ट किए गए हैं।

    Bank Scam: 1.92 करोड़ रुपये के गबन मामले में बैंक का अधिकारी गिरफ्तार, ऐसे की थी हेराफेरी?

    गोलमुरी और मानगो से आने वाले वाहन

    गोलमुरी से साकची/बिष्टुपुर जाने वाले वाहन जेएनएसी चौक, करीम सिटी कॉलेज गोलचक्कर से होकर बिष्टुपुर की ओर जाएंगे।

    मानगो से बिष्टुपुर/जुगसलाई की ओर जाने वाले वाहन मेरीन ड्राइव से डायवर्ट किए गए हैं।

    रथ यात्रा के दौरान डिमना चौक की ओर

    बड़ी हनुमान मंदिर से डिमना चौक की ओर जाने पर साकची से आने वाली गाड़ियाँ मानगो थाना, पारडीह चौक की ओर डायवर्ट होंगी।

    डिमना चौक से राजस्थान भवन की ओर रथ यात्रा के समय वाहनों को डिमना चौक पर रोका जाएगा।

    सुंदरनगर से आने वाले वाहन

    Tata Steel: टाटा स्टील वित्त वर्ष 2026-27 में 20,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, पिछले साल की तुलना में 38 प्रतिशत अधिक

    सुंदरनगर से साकची/बिष्टुपुर जाने वाली गाड़ियाँ करणडीह चौक, धाधीडीह जेल, पानी टंकी, मजार, केन्द्रीय विद्यालय, चाईबासा बस स्टैंड से होकर जाएंगी।

    दोपहिया वाहन मंदिर बगल की गली होते हुए इसी मार्ग से रेलवे स्टेशन तक जा सकेंगे।

    नो-एंट्री संशोधन:

    27 जून को नो एंट्री का समय दोपहर 2:00 बजे से रात 11:00 बजे तक लागू रहेगा। रथ यात्रा के बाद सामान्य समय सारणी पुनः लागू होगी।

    एम्बुलेंस के लिए वैकल्पिक मार्ग:

    सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि एम्बुलेंस के निर्बाध संचालन हेतु वैकल्पिक मार्ग तय कर सुनिश्चित करें।

    नोट:
    शहरवासियों से अपील की गई है कि वे रथ यात्रा के दौरान इन मार्गों पर जाने से बचें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें ताकि यह धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Rath Yatra Traffic Plan Jamshedpur Roads Closed Today Rath Yatra 2025 Traffic Diversion Shree Jagannath Rath Yatra Route Jharkhand Traffic Alert Jamshedpur June 27 जमशेदपुर रथ यात्रा ट्रैफिक प्लान जमशेदपुर सड़कें बंद आज ट्रैफिक अलर्ट जमशेदपुर 27 जून रथ यात्रा 2025 ट्रैफिक डायवर्जन श्री जगन्नाथ रथ यात्रा रूट झारखंड श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु रथ यात्रा 2025
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Bank Scam: 1.92 करोड़ रुपये के गबन मामले में बैंक का अधिकारी गिरफ्तार, ऐसे की थी हेराफेरी?

    July 5, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील वित्त वर्ष 2026-27 में 20,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, पिछले साल की तुलना में 38 प्रतिशत अधिक

    July 5, 2026

    Road Accident: भीषण सड़क हादसे में नवदंपति समेत 3 लोगों की मौत, देवघर के रहने वाले थे सभी, ओवरस्पीड के कारण स्कॉर्पियो सड़क किनारे कंटेनर में जा घुसी

    July 5, 2026
    Recent Post

    Bank Scam: 1.92 करोड़ रुपये के गबन मामले में बैंक का अधिकारी गिरफ्तार, ऐसे की थी हेराफेरी?

    July 5, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील वित्त वर्ष 2026-27 में 20,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, पिछले साल की तुलना में 38 प्रतिशत अधिक

    July 5, 2026

    Road Accident: भीषण सड़क हादसे में नवदंपति समेत 3 लोगों की मौत, देवघर के रहने वाले थे सभी, ओवरस्पीड के कारण स्कॉर्पियो सड़क किनारे कंटेनर में जा घुसी

    July 5, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु हत्याकांड मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज, पुलिस की पांच अलग-अलग टीमें दे रही दबिश

    July 5, 2026

    Jamshedpur:जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, विभिन्न थाना क्षेत्रों में चला ‘एंटी क्राइम चेकिंग अभियान’

    July 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group