Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Puri Rath Yatra: हजारों लोगों ने भगवान जगन्नाथ के ‘नबाजौबन’ दर्शन किए, आज निकलेगी रथ यात्रा 
Breaking News

Puri Rath Yatra: हजारों लोगों ने भगवान जगन्नाथ के ‘नबाजौबन’ दर्शन किए, आज निकलेगी रथ यात्रा 

News DeskBy News DeskJune 27, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
Puri.भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु ओडिशा के पुरी में 12वीं सदी के मंदिर में भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के ‘नबाजौबन दर्शन’ के लिए उमड़ पड़े. श्रद्धालु सूर्योदय से पहले ही मंदिर के ‘सिंह द्वार’ पर पहुंच गए और ‘रत्न बेदी’ (गर्भगृह में पवित्र मंच) पर भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के ‘नबाजौबन दर्शन’ (युवा रूप) किए. स्नान अनुष्ठान के बाद 11 जून को भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के सार्वजनिक दर्शन बंद कर दिए गए थे. जगन्नाथ संस्कृति के शोधकर्ता भास्कर मिश्रा ने कहा, ऐसा माना जाता है कि स्नान अनुष्ठान के बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा अस्वस्थ हो जाने के कारण सार्वजनिक दर्शन के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं. रथ यात्रा से पहले पखवाड़े भर तक वे ‘अनासर घर’ (अलगाव कक्ष) में पृथक-वास में रहते हैं.
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के एक अधिकारी के अनुसार, मंदिर सुबह आठ बजे से पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे तक ‘नबाजौबन दर्शन’ के लिए भक्तों के लिए खुला रहेगा. ‘नबाजौबन बेशा’ पर, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ एक विशेष युवा पोशाक पहनते हैं, और यह अनुष्ठान भगवान जगन्नाथ के कायाकल्प का जश्न मनाने के लिए किया जाता है। इस दिन को “नेत्र उत्सव” भी कहा जाता है, जब मूर्तियों की आंखों को रंगा जाता है. मिश्रा ने बताया कि मंदिर में गुप्त रूप से यह अनुष्ठान नियुक्त सेवकों द्वारा किया जाता है।
एसजेटीए अधिकारी ने कहा, श्रद्धालुओं को पहले मंदिर के अंदर ‘पारमाणिक’ (भुगतान करके) दर्शन के लिए जाने की अनुमति दी गई, जो सुबह आठ से नौ बजे के बीच हुआ और आम जनता के लिए दर्शन सुबह नौ से पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे के बीच हुआ. उन्होंने कहा कि बाद में मंदिर के कपाट दिन भर के लिए बंद कर दिए गए.
एसजेटीए के प्रशासन प्रमुख अरबिंद पाढ़ी ने कहा, “सभी सेवकों के सहयोग से ‘नबाजौबन दर्शन’ सुचारू रूप से संपन्न हो गये। हमें उम्मीद है कि रथ यात्रा भी सुचारू रूप से संपन्न होगी.
दिन के समय तीनों रथ मंदिर के मुख्य द्वार के सामने खड़े रहेंगे. एसजेटीए अधिकारी ने कहा, दोपहर में उन्हें रथ खड़ा (रथ यार्ड) से खींचा जाएगा. रथों को पार्क करने की रस्में निभाई जाएंगी. लकड़ी के तीन रथों का निर्माण पूरा हो चुका है और 27 जून को ग्रैंड रोड पर रथ यात्रा निकाली जाएगी। तीनों रथों में से ‘तालध्वजा’ भगवान बलभद्र का रथ है, देवी सुभद्रा का रथ ‘देवदलन’ और भगवान जगन्नाथ का रथ ‘नंदीघोष’ है.
रथ यात्रा के अवसर पर ओडिशा पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों सहित 10,000 सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती की गई है. पहली बार, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कमांडो को भी उत्सव के लिए तैनात किया गया है.
ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाई बी खुरानिया ने कहा, एनएसजी के जवान छतों से त्योहार पर नजर रखेंगे, जबकि इस बड़े आयोजन के लिए पुरी शहर में रणनीतिक स्थानों पर करीब 275 एआई-सक्षम कैमरे लगाए गए हैं.
उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य सुविधाओं के लिए विशेष योजनाएं बनाई गई हैं. डीजीपी ने कहा कि श्री गुंडिचा मंदिर में और उसके आसपास भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जहां देवताओं के साथ रथों को ले जाया जाएगा और एक सप्ताह के लिए पार्क किया जाएगा.
तटीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ओडिशा समुद्री पुलिस, तटरक्षक और भारतीय नौसेना के कर्मियों को भी तैनात किया गया है.
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Smart Phone होगा महंगा, Memory Chip महंगी होने से 30 प्रतिशत से अधिक बढ़ेंगी कीमतें

November 21, 2026

Tata Trust की दो संस्थाओं ने 250 करोड़ रुपये से अधिक के अनुदान मंजूर किए, नोएल टाटा ने की दोनों संस्थाओं की बैठकों की अध्यक्षता

November 21, 2026

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026
Recent Post

Smart Phone होगा महंगा, Memory Chip महंगी होने से 30 प्रतिशत से अधिक बढ़ेंगी कीमतें

November 21, 2026

GOLD 5,200 रुपये टूटकर 1.29 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर, Silver 4,000 रुपये फिसली

November 21, 2026

Tata Trust की दो संस्थाओं ने 250 करोड़ रुपये से अधिक के अनुदान मंजूर किए, नोएल टाटा ने की दोनों संस्थाओं की बैठकों की अध्यक्षता

November 21, 2026

Cyclone अकवान ने गोपालपुर के पास तट को पार किया, कोल्हान में हो रही बारिश, 22 नवंबर से स्थिति में सुधार होने की उम्मीद, 23 से मौसम साफ

November 21, 2026

Jamshedpur. Tata Motors प्लांट में 22 नवंबर रविवार को सभी विभागों में होगा कामकाज

November 21, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group