Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»दिल्ली से रांची आ रही ‘गरीब रथ’ में धुआं उठने के बाद लगानी पड़ी इमरजेंसी ब्रेक, मची अफरातफरी, अनहोनी की आशंका से डर कर ट्रेन से कूदने लगे यात्री
    Breaking News

    दिल्ली से रांची आ रही ‘गरीब रथ’ में धुआं उठने के बाद लगानी पड़ी इमरजेंसी ब्रेक, मची अफरातफरी, अनहोनी की आशंका से डर कर ट्रेन से कूदने लगे यात्री

    News DeskBy News DeskJuly 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. ट्रेन नंबर 12878 दिल्ली से रांची आ रही गरीब रथ ट्रेन में अचानक धुआं उठने से इमरजेंसी ब्रेक लगानी पड़ी. ट्रेन के दो से तीन बोगियों से धुआं आते देख यात्री दहशत में आ गए. ट्रेन से धुआं आने के बाद अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गरीब रथ एक्सप्रेस ने एक घंटे का सफर किया, गाजियाबाद से आगे बढ़ते ही ट्रेन से धुआं निकलने लगा. इसके बाद ट्रेन के ड्राइवर ने सुझबूझ दिखाई और ट्रेन को रोका। जैसे ही ट्रेन रूकी और यात्रियों ने धुएं को देखा वो दहशत में आ गये. कई यात्री अनहोनी की आशंका से डर कर ट्रेन से कूद पड़े. इनमें से कई चोटिल भी हुए हैं. किसी प्रकार के विशेष नुकसान की सूचना नहीं है.

    घटना के बारे में एक यात्री ने दूरभाष पर बताया कि दिल्ली-रांची गरीब रथ (ट्रेन संख्या 12878) दिल्ली से अपने निर्धारित समय शाम 4.10 बजे रवाना हुई. ट्रेन जब गाजियाबाद-खुर्दा के बीच शाम 5.30 बजे पहुंची, तो यात्रियों ने बोगी संख्या जी-5 में धुआं उठते देखा. इसके बाद अफरा-तफरी मच गयी. लोगों ने इसकी जानकारी बोगी में मौजूद टीटी को दी. वहीं टीटी ने इसकी जानकारी गार्ड और लोको पायलट को दी. जिसके बाद ट्रेन की गति धीमी हुई. लेकिन यात्रियों में भय इतना बढ़ता गया कि लोग अपने-अपने सामान के साथ ट्रेन पूरी तरह रुकने से पहले ही कूदने लगे. इस क्रम में कई लोग चोटिल भी हुए. इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    chaos ensued Emergency brakes had to be applied after smoke started rising in 'Garib Rath' coming from Delhi to Ranchi passengers started jumping out of the train fearing some untoward incident
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group