Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :कोवाली और पांडरसोली में दो पुल निर्माण कार्य का विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :कोवाली और पांडरसोली में दो पुल निर्माण कार्य का विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    कोवाली से डुमरिया तक 17 करोड़ की लागत से बनेंगे 9 उच्चस्तरीय पुल – संजीव सरदार
    News DeskBy News DeskJuly 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। पोटका विधानसभा क्षेत्र के लाइफ लाइन माने जाने वाले कोवाली से डुमरिया तक की मुख्य सड़क पर नौ उच्चस्तरीय पुलों का निर्माण झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। कुल 17 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इन पुलों में से दो पुलों का विधिवत शिलान्यास शनिवार को कोवाली और पांडरसोली गांव में किया गया। पोटका विधायक संजीव सरदार ने सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में नारियल फोड़कर और पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

    शिलान्यास समारोह के दौरान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत आवश्यक है। वर्षों से जर्जर पुलों के कारण ग्रामीणों को विशेषकर वर्षा ऋतु में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। हाल की बारिश में सड़क की बदहाल स्थिति ने समस्या को और उजागर कर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दे रही है और इसी क्रम में सभी गांवों को पक्की सड़कों के माध्यम से मुख्य मार्गों से जोड़ा जा रहा है।

    READ MORE :जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में मधुमेह रोग जाँच शिविर का आयोजन

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    विधायक ने कहा कि कोवाली से डुमरिया तक प्रस्तावित सभी नौ पुलों के निर्माण से न केवल पोटका और डुमरिया के बीच की दूरी कम होगी, बल्कि डुमरिया को जमशेदपुर से जोड़ने में भी आसानी होगी। साथ ही, क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा तक पहुंचना आसान होगा और कोल्हान का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हरिणा मुकेतश्वर धाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही भी सुगम होगी।

    विधायक ने ग्रामीणों से निर्माण कार्य की निगरानी करने और किसी भी समस्या की सूचना उन्हें सीधे देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने उनकी अनुशंसा पर पोटका विधानसभा क्षेत्र में कई सड़क और पुल परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिन पर कार्य प्रगति पर है। कई योजनाएं कागजी प्रक्रिया पूर्ण होते ही धरातल पर उतरेंगी।

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    READ MORE : Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज

    इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि यशवंत महतो, जिला पार्षद सविता सरदार, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, मुखिया असीत सरदार, ग्रामप्रधान बज्रांकन दंडपात, जयगोपाल पंडा, सुशांक मंडल, सुनील महतो, सुधीर सोरेन, मनोज सरदार, विधासागर दास, गुरूपदो भगत, फूलचंद सरदार, मनोरंजन सरदार, अनुपम मंडल, लोथरो टुडू, शंकर भगत, भरत सरदार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur JAMSHEDPUR JMM JAMSHEDPUR JMM GRAMIN JAMSHEDPUR JMM SAMACHAR jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news जमशेदपुर झामूमो जमशेदपुर ताजा समाचार जमशेदपुर न्यूज झामूमो झामूमो महानगर झारखंड झारखंड झामूमो. झारखंड मूक्ती मोर्चा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group