


हाजीपुर।
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनके सुविधाजनक आवागमन हेतु चलायी जा रही 04 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनके सुविधाजनक आवागमन हेतु चलायी जा रही 04 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –
1. गाड़ी सं. 09025 वलसाड-दानापुर स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे वलसाड से 04.08.2025 से 29.09.2025 तक प्रत्येक सोमवार को चलायी जाएगी ।
2. गाड़ी सं. 09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे दानापुर से 05.08.2025 से 30.09.2025 तक प्रत्येक मंगलवार को चलायी जाएगी ।
3. गाड़ी सं. 09031 उधना-जयनगर स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे उधना से 03.08.2025 से 28.09.2025 तक प्रत्येक रविवार को चलायी जाएगी ।
4. गाड़ी सं. 09032 जयनगर-उधना स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे जयनगर से 04.08.2025 से 29.09.2025 तक प्रत्येक सोमवार को चलायी जाएगी ।
5. गाड़ी सं. 09045 उधना-पटना स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे उधना से 08.08.2025 से 26.09.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलायी जाएगी ।
6. गाड़ी सं. 09046 पटना-उधना स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे पटना से 09.08.2025 से 27.09.2025 तक प्रत्येक शनिवार को चलायी जाएगी ।
7. गाड़ी सं. 09343 डॉ. अम्बेडकर नगर-पटना स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे डॉ. अम्बेडकर नगर से 07.08.2025 से 25.09.2025 तक प्रत्येक गुरूवार को चलायी जाएगी ।
8. गाड़ी सं. 09344 पटना-डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे पटना से 08.08.2025 से 26.09.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलायी जाएगी ।
मोकामा और पटना के मध्य चलने वाली गाड़ी सं. 63221/63222 मोकामा-पटना-मोकामा मेमू का
24.07.25 से 10.08.25 तक गुलजारबाग स्टेशन पर अस्थायी ठहराव
श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर मोकामा और पटना के मध्य चलने वाली गाड़ी सं. 63221/63222 मोकामा-पटना-मोकामा मेमू का दिनांक 24.07.2025 से 10.08.2025 तक गुलजारबाग स्टेशन पर 01 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है । इस दौरान गाड़ी सं. 63221 मोकामा-पटना मेमू 07.05 बजे गुलजारबाग स्टेशन पहुंचेगी तथा 07.06 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । इसी तरह गाड़ी सं. 63222 पटना-मोकामा मेमू 18.26 बजे गुलजारबाग पहुंचेगी और 18.27 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।



