Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: तीसरी सोमवारी को ऐतिहासिक जलाभिषेक यात्रा, बनारस जैसी महाआरती होगी खास आकर्षण
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: तीसरी सोमवारी को ऐतिहासिक जलाभिषेक यात्रा, बनारस जैसी महाआरती होगी खास आकर्षण

News DeskBy News DeskJuly 25, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा द्वारा तृतीय सोमवारी को होने वाले सामुहिक जलाभिषेक यात्रा को लेकर जहां स्थानीय श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह है, तो वहीं मंदिर समिति ने इसे ऐतिहासिक बनाने की जबरदस्त तैयारी की है। आगामी 28 जुलाई को जलाभिषेक यात्रा में कमेटी ने 21 हजार महिला एवं पुरूष श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई है। शुक्रवार को सूर्य मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने जलाभिषेक यात्रा की तैयारी पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया। भालूबासा स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, सह कोषाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, मीडिया प्रभारी प्रेम झा एवं प्रमोद मिश्रा मौजूद रहे।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :आरटीआई कार्यकर्ताओं को लगातार मिल रही हैं धमकियां

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सूर्य मंदिर समिति द्वारा तृतीय सोमवारी के अवसर पर जलाभिषेक यात्रा में हजारों शिवभक्त हाथों में जल लेकर सूर्य मंदिर शिवालय में जलार्पण करते हैं। पिछले कई वर्षों से यह आयोजन प्रत्येक वर्ष भव्य एवं व्यवस्थित रूप में सम्पन्न होता आया है। इस वर्ष जलाभिषेक यात्रा को विभिन्न स्तरों से भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की गयी है। प्रातः 7 बजे श्रद्धालु बारीडीह हरि मंदिर मैदान में एकत्रित होंगे। जहां पर सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा के पवित्र गंगाजल से संकल्प एवं पूजन होगा। इसके पश्चात, श्रद्धालु कतारबद्ध होकर सूर्य मंदिर शिवालय के लिए प्रस्थान करेंगे। चंद्रगुप्त सिंह ने बताया कि जलाभिषेक यात्रा में भक्तिमय संगीत, आकर्षक झांकी, भजन मंडली की प्रस्तुति के साथ पुष्पवर्षा आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस यात्रा में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू समेत शहर के प्रबुद्धजनों के साथ माताएं-बहनें मुख्यरूप से शामिल होंगे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि जलाभिषेक यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Saraikela: बेटे ने कहासुनी के बाद पिता को डंडे से पीटा, फिर धारदार हथियार से हमला कर मार डाला

READ MORE :Saraikela: NH 33 पर जमशेदपुर की ओर जा रहे ट्रेलर और कार की टक्कर में पांच युवक घायल, तीन की हालत गंभीर

चंद्रगुप्त सिंह ने बताया कि यात्रा के निमित्त मार्ग में तोरण द्वार के साथ पूरे रास्ते और शहर के प्रमुख गोलचक्कर को केसरिया ध्वज से सजाया गया है। यात्रा में 2 एम्बुलेंस के साथ आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम तैनात रहेगी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ और व्रतधारी श्रद्धालुओं के सहूलियत हेतु बाबा बैधनाथ धाम की तर्ज अरघा के माध्यम से जलार्पण की तैयारी की गई है। पूरे रास्ते में यातायात नियंत्रण करने और जलार्पण में सहयोग हेतु 200 से अधिक सूर्यधाम सेवक सक्रिय रहेंगे। यात्रा के दौरान पूरे रास्ते में स्वच्छ एवं निर्मल जल का छिड़काव किया जाएगा। वहीं, जलार्पण के पश्चात सोन मंडप परिसर में श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था है। जहां प्रसाद वितरण के 20 काउंटर एवं पानी के 15 काउंटर लगाए जाएंगे।

Jharkhand: अज्ञात बदमाशों ने मिशनरी स्कूल के प्राचार्य पर किया हमला, गंभीर, आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

वहीं, समिति के सह कोषाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने बताया कि जलाभिषेक यात्रा को लेकर शिवभक्तों में गजब का उत्साह है। पूरे मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ बेहतरीन पुष्पसज्जा की जा रही है। यात्रा में अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया गया है। मंदिर समिति श्रद्धालुओं के सुविधा और सहयोग हेतु सभी पहलुओं पर कार्य कर रही है।

बनारस के गंगा घाट की तर्ज पर होगी महाआरती: मंदिर समिति के महासचिव अखिलेश चौधरी ने बताया कि तीसरी सोमवारी के संध्याकाल में काशी के गंगा घाट की तर्ज पर भव्य महाआरती का आयोजन होगा। इस विशेष आयोजन के लिए 28 जुलाई को संध्या 6:30 बजे बनारस से 15 सदस्यीय प्रशिक्षित मंडली सूर्यधाम आएंगे, जो पारंपरिक वाद्ययंत्रों, शंखध्वनि, दीपमालाओं और मंत्रोच्चार के साथ दिव्य महाआरती संपन्न कराएंगे। इस दौरान शानदार आतिशबाजी भी की जाएगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Saraikela: बेटे ने कहासुनी के बाद पिता को डंडे से पीटा, फिर धारदार हथियार से हमला कर मार डाला

October 21, 2026

Jharkhand: अज्ञात बदमाशों ने मिशनरी स्कूल के प्राचार्य पर किया हमला, गंभीर, आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

October 21, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा उत्सव का हुआ समापन, सिंदूर खेला और विसर्जन के साथ देवी दुर्गा को दी गई विदाई

October 21, 2026
Recent Post

Saraikela: बेटे ने कहासुनी के बाद पिता को डंडे से पीटा, फिर धारदार हथियार से हमला कर मार डाला

October 21, 2026

Jharkhand: अज्ञात बदमाशों ने मिशनरी स्कूल के प्राचार्य पर किया हमला, गंभीर, आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

October 21, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा उत्सव का हुआ समापन, सिंदूर खेला और विसर्जन के साथ देवी दुर्गा को दी गई विदाई

October 21, 2026

Tata Group के भीतर चल रहे विवाद के बीच सर दोराबजी Tata Trust ने श्रीनिवासन, विजय सिंह की शिकायतों पर चैरिटी कमिश्नर को दिया जवाब

October 21, 2026

Smartphone Sell Down: स्मार्टफोन की बिक्री 26% गिरी, 2016 के बाद किसी तीसरी तिमाही में सबसे कम बिक्री, Samsung फिर शीर्ष पर

October 21, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group