Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»BIHAR : पटना SSP के नाम पर महिला दरोगा को फोन पर दिया आदेश, एक गिरफ्तार
    Bihar

    BIHAR : पटना SSP के नाम पर महिला दरोगा को फोन पर दिया आदेश, एक गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJuly 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna : पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें एक फ्रॉड ने खुद को पटना SSP कार्तिकेय के. शर्मा बताकर महिला दरोगा कविता रानी को ठगने की कोशिश की. इस घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया.

    क्या है पूरा मामला :

    पुलिस के अनुसार फ्रॉड ने गांधी मैदान थाने की महिला दरोगा कविता रानी को फोन कर खुद को SSP कार्तिकेय के. शर्मा बताया. उसने दरोगा को हड़काते हुए एग्जीबिशन रोड स्थित CP पैलेस होटल के मैनेजर और HR मैनेजर को पूछताछ के लिए थाने लाने का आदेश दिया. फ्रॉड ने कहा, “जल्दी होटल पहुंचो, मैनेजर को थाने लाओ. होटल मालिक से बात हो गई है, वो भी आ रहा है. अगर फोर्स कम पड़े तो पुलिस लाइन से मंगा लो. मैं STF के साथ थाने पहुंच रहा हूं.”

    फ्रॉड ने यही बात थाने के बेसिक नंबर पर भी दोहराई. इसके बाद थाने के अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी आनन-फानन में होटल पहुंच गए और मैनेजर व HR मैनेजर को थाने ले आए.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    शक होने पर हुआ खुलासा

    घंटों इंतजार के बाद जब SSP और STF के पदाधिकारी थाने नहीं पहुंचे, तो दरोगा और होटल मैनेजर को शक हुआ. दरोगा ने उस नंबर (6207577116) पर दोबारा कॉल किया, जिससे फोन आया था, लेकिन नंबर स्विच ऑफ मिला. पुलिस ने जांच शुरू की और पाया कि सिम मोहम्मद अमीर के नाम पर रजिस्टर्ड है और कॉल के समय उसका लोकेशन कोलकाता में था.

    केस दर्ज, गया से एक गिरफ्तार

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    गांधी मैदान थाने के एडिशनल SHO परितोष कुमार ने बताया कि SI कविता रानी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी है. सूत्रों के अनुसार, इस मामले में गया से विकास कुमार नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि विकास पहले भी IG बनकर पुलिस अधिकारियों को हड़काने की कोशिश कर चुका है और वह एक DSP की गाड़ी चलाता है.

    पुलिस की कार्रवाई

    पटना पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सिटी SP सेंट्रल दीक्षा और SDPO को सूचना दी. मामले की जांच में तेजी लाई गई है, ताकि इस तरह की धोखाधड़ी को रोका जा सके.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BIHAR: Order given over phone to woman inspector in the name of Patna SSP one arrested
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group