Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Mann ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में नक्सल प्रभावित गुमला का किया जिक्र, ओम प्रकाश साहू की सुनायी कहानी, अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला पर भी बोले
    Breaking News

    Mann ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में नक्सल प्रभावित गुमला का किया जिक्र, ओम प्रकाश साहू की सुनायी कहानी, अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला पर भी बोले

    News DeskBy News DeskJuly 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 124वें एपिसोड में झारखंड के नक्सल प्रभावित गुमला जिले का खास तौर पर जिक्र किया. उन्होंने नक्सलवाद का रास्ता छोड़ रोजगार से जुड़ने वाले एक युवा की प्रेरणादायी कहानी को सबके साथ साझा किया. पीएम मोदी ने कहा कि जहां सबसे ज्यादा अंधेरा होता है, वहीं सबसे चमकीला प्रकाश निकलता है. इसका एक उदाहरण झारखंड का गुमला जिला है. एक समय था जब ये इलाका माओवादी हिंसा के लिए जाना जाता था. बसिया प्रखंड के गांव वीरान हो रहे थे। लोग डर के साये में जी रहे थे. रोजगार की कोई संभावना नहीं थी, जमीनें खाली पड़ी थीं और युवा पलायन कर रहे थे… लेकिन फिर, चुपचाप और बहुत धैर्य के साथ एक बदलाव शुरू हुआ. ओम प्रकाश साहू जी नाम के एक युवा ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया. उन्होंने मछली पालन शुरू किया. फिर उन्होंने अपने जैसे कई दोस्तों को भी ऐसा ही करने के लिए प्रेरित किया.

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी की सराहना करते हुए रविवार को कहा कि इससे भारत के बच्चों में अंतरिक्ष के प्रति जिज्ञासा की एक नयी लहर उत्पन्न हुई है. मोदी ने साथ ही कहा कि देश में केवल अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े 200 से अधिक स्टार्टअप शुरू हुए हैं.

    प्रधानमंत्री ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि विकसित भारत का रास्ता आत्मनिर्भरता से होकर गुजरता है और ‘वोकल फॉर लोकल’ ‘आत्मनिर्भर भारत’ का सबसे मजबूत आधार है. उन्होंने कहा, ‘‘हाल में अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला की वापसी को लेकर देश में खूब चर्चा हुई। जैसे ही शुभांशु पृथ्वी पर सुरक्षित उतरे, लोग खुशी से उछल पड़े, हर दिल में खुशी की लहर दौड़ गई. पूरा देश गर्व से भर गया.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    मोदी ने कहा कि पूरे भारत में बच्चों में अंतरिक्ष के प्रति जिज्ञासा की एक नयी लहर उत्पन्न हुई है. उन्होंने कहा कि देश में अंतरिक्ष के क्षेत्र से जुड़े स्टार्टअप भी तेजी से उभर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘पांच साल पहले 50 से भी कम स्टार्टअप थे। आज अकेले अंतरिक्ष क्षेत्र में 200 से अधिक स्टार्टअप हैं.

    मोदी ने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाए जाने का जिक्र करते हुए इस संबंध में सुझाव आमंत्रित किए कि इसे कैसे मनाया जाए. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रसायन विज्ञान से लेकर गणित ओलंपियाड तक भारत के युवा हर जगह अपनी चमक बिखेर रहे हैं. मोदी ने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है कि वीरता और दूरदर्शिता के प्रतीक 12 मराठा किलों को यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन) विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    also spoke about astronaut Shubhanshu Shukla Mann ki Baat: Prime Minister Modi mentioned Naxal-affected Gumla in Mann ki Baat Mann ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में नक्सल प्रभावित गुमला का किया जिक्र narrated the story of Om Prakash Sahu अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला पर भी बोले ओम प्रकाश साहू की सुनायी कहानी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group