Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»उपायुक्त ने धालभूमगढ़ प्रखंड के बाबईदा गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, सरकार योजनाओं की ली जानकारी
    Breaking News

    उपायुक्त ने धालभूमगढ़ प्रखंड के बाबईदा गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, सरकार योजनाओं की ली जानकारी

    News DeskBy News DeskJuly 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    जमशेदपुर. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने आज प्रखंड भ्रमण के क्रम में धालभूमगढ़ प्रखंड के रावताड़ा पंचायत अंतर्गत बाबईदा गांव का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने गांव में बुनियादी सेवाओं की स्थिति, सरकारी योजनाओं की पहुंच एवं क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया. खड़िया जनजाति बहुल इस गांव में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को समझा .

    उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय बाबईदा का निरीक्षण किया और कक्षा संचालन, नामांकन, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन वितरण तथा शिक्षण सामग्री की उपलब्धता की जानकारी ली. उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई की स्थिति जानी. नवनिर्मित विद्यालय भवन में विद्युत कनेक्शन लंबित पाए जाने पर दो दिनों के भीतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया. साथ ही परिसर की साफ-सफाई एवं शौचालय की नियमित उपयोगिता सुनिश्चित करने का भी निर्देश प्रधानाध्यापक को दिया.

    बाबईदा में आंगनबाड़ी केंद्र अस्थायी रूप से संचालित हो रहा है. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बच्चों को दी जा रही पोषणयुक्त आहार, टीकाकरण स्थिति तथा शिक्षा पूर्व गतिविधियों की जानकारी ली. उन्होंने सीओ धालभूमगढ़ को निर्देश दिया कि स्थायी भवन निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि की शीघ्र पहचान कर रिपोर्ट समर्पित करें ताकि भवन निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके. साथ ही पोषण ट्रैकिंग, बच्चों की नियमित उपस्थिति एवं सहायिका/सेविका के कार्यों की भी समीक्षा की गई .

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    उपायुक्त ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भी निरीक्षण किया और दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सा कर्मी की उपस्थिति, स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था, रजिस्टर संधारण एवं लाभुकों की संख्या की जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिया कि आवश्यक दवाओं का स्टॉक नियमित रूप से अपडेट रहे और स्वास्थ्य सेवाओं में कोई बाधा न आए.

    इस दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों से सराकर की योजनाओं के लाभ से जुड़ी स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने मनरेगा, पीएम आवास योजना, मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना व अन्य पेंशन योजनाओं के लाभुक, पेयजल, सड़क, पशुपालन, कृषि, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की . ग्रामीणों द्वारा बताई गई व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं पर उन्होंने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की अधिकतम पहुंच सुनिश्चित करें, ताकि अंतिम पंक्ति तक खड़ा व्यक्ति भी लाभान्वित हो सके.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    मौके पर एसडीओ घाटशिला श्री सुनील चंद्र, बीडीओ श्रीमती बबली कुमारी, सीओ श्री समीर कच्छप, एमओआईसी समेत अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Babaida village of Dhalbhumgarh block Deputy Commissioner interacted with the villagers Jamshedpur news ook information about government schemes
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group