Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :मंत्री रामदास सोरेन के जल्द स्वास्थ्य लाभ हेतु घोड़ाबांधा में जाहेरथान में सामूहिक पूजा-अर्चना, ग्रामीणों ने मांगी दीर्घायु की कामना
    Breaking News

    Jamshedpur News :मंत्री रामदास सोरेन के जल्द स्वास्थ्य लाभ हेतु घोड़ाबांधा में जाहेरथान में सामूहिक पूजा-अर्चना, ग्रामीणों ने मांगी दीर्घायु की कामना

    News DeskBy News DeskAugust 3, 2025Updated:August 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।
    झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री एवं घाटशिला विधायक श्री रामदास सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर रविवार को उनके पैतृक गांव घोड़ाबांधा में ग्रामीणों द्वारा जाहेरथान में पारंपरिक पूजा-अर्चना की गई।

    इस आदिवासी धार्मिक अनुष्ठान में मारंग बुरु, जाहेर आयो, लिटा गोंसाई और मोड़े को तुरुय जैसे जनजातीय देवताओं से प्रार्थना की गई कि श्री सोरेन शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ हों और उन्हें दीर्घायु जीवन प्राप्त हो।

    गौरतलब है कि रामदास सोरेन स्वयं घोड़ाबांधा ग्राम के माझी बाबा और नायके हैं, जो गांव की सामाजिक और धार्मिक व्यवस्था में एक उच्च सम्मानित भूमिका निभाते हैं। उनके अस्वस्थ होने की खबर से ग्रामवासियों में गहरी चिंता व्याप्त है।

    पूजा कार्यक्रम में गांव के बुजुर्ग, बुद्धिजीवी, युवा और महिलाएं शामिल रहीं। सबने एक स्वर में श्री सोरेन की जल्द स्वस्थ वापसी के लिए सामूहिक प्रार्थना की। यह आयोजन न केवल सामुदायिक एकजुटता का प्रतीक रहा, बल्कि यह भी दर्शाता है कि जनता अपने नेता के साथ भावनात्मक रूप से कितनी गहराई से जुड़ी हुई है।

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    READ MORE :Jamshedpur News : अवैध खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, दो वाहन जब्त, प्राथमिकी दर्ज

     स्वास्थ्य स्थिति अपडेट:
    बता दें कि शनिवार सुबह शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन अपने आवास पर बाथरूम में फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सिर में गहरी चोट लगी थी। पहले उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल, जमशेदपुर में भर्ती कराया गया था।
    स्थिति गंभीर होने पर उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली के अपोलो अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों की विशेष निगरानी में उनका इलाज जारी है।

    सरकारी सूत्रों के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत स्थिर लेकिन चिंताजनक बनी हुई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत राज्य के तमाम शीर्ष अधिकारी उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    श्री रामदास सोरेन को झारखंड में एक जमीनी और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि माना जाता है। उनके प्रति जनता का यह भावनात्मक जुड़ाव राज्य की राजनीतिक और सामाजिक संस्कृति की संवेदनशीलता और सामूहिकता को दर्शाता है।

    READ MORE :जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ghatsila MLA health update Ramdas Soren Accident News Ramdas Soren Apollo Hospital Delhi Ramdas Soren jat accident Tribal prayer for Minister Tribal rituals Jharkhand politics घोड़ाबांधा ग्राम पूजा जाहेरथान में पूजा रामदास सोरेन पूजा अर्चना शिक्षा मंत्री झारखंड स्वास्थ्य
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group