Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»श्रीनाथ विवि देश का दूसरा सर्वश्रेष्ठ उभरता निजी विश्वविद्यालय बना, आउटलुक आई-केयर रैंकिंग में दूसरा रैंक
    Breaking News

    श्रीनाथ विवि देश का दूसरा सर्वश्रेष्ठ उभरता निजी विश्वविद्यालय बना, आउटलुक आई-केयर रैंकिंग में दूसरा रैंक

    News DeskBy News DeskAugust 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. आउटलुक आई-केयर रैंकिंग 2025 में श्रीनाथ विश्वविद्यालय ने भारत के शीर्ष 10 उभरते राज्य निजी विश्वविद्यालयों में दूसरा रैंक हासिल करते हुए अपनी यात्रा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल कर लिया है. देश की प्रतिष्ठित आउटलुक आई-केयर रैंकिंग 2025 में विश्वविद्यालय को भारत के शीर्ष 10 उभरते राज्य निजी विश्वविद्यालयों में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है, आपको बता दें कि श्रीनाथ विश्वविद्यालय को पिछले साल 2024 की रैंकिंग में भी तीसरा रैंक मिला था.

    यह उपलब्धि श्रीनाथ विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवीन शिक्षण पद्धतियों, उद्योगोन्मुखी पाठ्यक्रम तथा समग्र छात्र विकास के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है. वर्षों से विश्वविद्यालय ने प्रतिभा को निखारने, शोध को प्रोत्साहित करने और उद्योग-अकादमिक संबंधों को मजबूत करने पर निरंतर ध्यान केंद्रित किया है, जिससे श्रीनाथ विश्वविद्यालय के छात्र तेजी से बदलती दुनिया में सफल हो रहे हैं.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    इस गौरवमयी अवसर पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो के दूरदर्शी नेतृत्व को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और समर्पण ने श्रीनाथ विश्वविद्यालय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ एसएन सिंह ने कहा कि हमारा श्रीनाथ विश्वविद्यालय अपने शैक्षणिक क्षितिज का लगातार विस्तार कर रहा है, शोध क्षमताओं को सशक्त बना रहा है और ऐसे अत्याधुनिक कोर्सेज शुरू कर रहा है जो छात्रों और उद्योग दोनों की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अपने प्राध्यापकों को उनके अथक परिश्रम के लिए, छात्रों को उनकी मेहनत और लगन के लिए, पूर्व छात्रों को अपने मूल्यों पर खरा उतरने के लिए और शुभचिंतकों को उनके निरंतर सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद कहा है. इस विशेष अवसर पर डीन एडमिनिस्ट्रेशन जे राजेश ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इस नई पहचान के साथ, श्रीनाथ विश्वविद्यालय अपना संकल्प दोहराता नजर आ रहा है कि यह झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और सामाजिक योगदान का केंद्र बना रहेगा. आने वाले वर्षों में संस्थान और भी ऊँचाइयाँ प्राप्त करने के लिए नए जोश और संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    second rank in Outlook I-Care Ranking Srinath University became the second best emerging private university in the country
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group