Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»जमशेदपुर में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
    Breaking News

    जमशेदपुर में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    News DeskBy News DeskAugust 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पार्थिव शरीर का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. सड़क मार्ग से उनके पार्थिव शरीर को दोपहर बाद जमशेदपुर लाया गया, जहां साकची स्थित झामुमो संपर्क कार्यालय में कई दिग्गज नेताओ और समर्थकों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान पूरा शहर उन्हें श्रद्धांजलि देने उमड़ पड़ा.

    उधर स्व. सोरेन के पार्थिव शरीर को जैसे ही उनके घोड़ाबांधा आवास लाया गया लोगों के सब्र का बांध टूट पड़ा. परिवार के लोग दहाड़े मारकर विलाप करने लगे. यहां श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से झारखंड सरकार के मंत्री डॉ इरफान अंसारी, दीपिका पांडे, दीपक बिरुआ, विधायक समीर कुमार मोहंती, संजीव सरदार, भाजपा नेता रमेश हांसदा आदि मौजूद रहे.

    Jamshedpur: जुगसलाई में दिनदहाड़े महिला से सोने की गहने की छिनतई, आरोपी गिरफ्तार

    यहां पारंपरिक रीति- रिवाज संपन्न करने के बाद शव यात्रा निकाली गई. शव यात्रा में भी हजारों लोग शामिल हुए. उनके पैतृक जमीन में अंतिम संस्कार संपन्न हुआ. बड़े पुत्र ने मुखाग्नि दीव इस दौरान पूरा शहर रामदास सोरेन अमर रहे रामदास सोरेन जिंदाबाद के नारों से गूंजता रहा. मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया.

    Jamahedpur: हिमांशु सिंह मर्डर मामले में गिरफ्तार बार संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही पुलिस

    उन्होंने कहा ऐसा लगता है कि झारखंड को किसी की नजर लग गई ह वही मंत्री दीपिका सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने भी अपनी संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा के शांति की कामना की.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Education Minister Ramdas Soren's last rites performed with state honors in Jamshedpur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जुगसलाई में दिनदहाड़े महिला से सोने की गहने की छिनतई, आरोपी गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamahedpur: हिमांशु सिंह मर्डर मामले में गिरफ्तार बार संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही पुलिस

    July 7, 2026

    Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर में अवैध हथियार के साथ बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश रचने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    July 7, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जुगसलाई में दिनदहाड़े महिला से सोने की गहने की छिनतई, आरोपी गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamahedpur: हिमांशु सिंह मर्डर मामले में गिरफ्तार बार संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही पुलिस

    July 7, 2026

    Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर में अवैध हथियार के साथ बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश रचने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस पुलिस ने चापड़ के बल पर हुई लूटपाट की घटना का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

    July 7, 2026

    Jamshedpur News: जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों: अनिल मोदी 

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group