Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR : . सीतारामडेरा पुलिस ने पांडेय घाट के पास से स्क्रैप लोड टेंपो के साथ दो को पकड़ा
Breaking News

JAMSHEDPUR : . सीतारामडेरा पुलिस ने पांडेय घाट के पास से स्क्रैप लोड टेंपो के साथ दो को पकड़ा

News DeskBy News DeskAugust 17, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर. सीतारामडेरा पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के पांडेय घाट के पास से लोहे का चैनल और रॉड लदे एक टेंपो के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, जब गश्ती दल ने टेंपो को रोककर उसमें लोडेड सामान के बारे में पूछताछ की, तो चालक और उसके साथी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. संदेह होने पर दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया.

थाना प्रभारी ने बताया कि एएसआई शंकर ठाकुर के बयान पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई निवासी वरुण शर्मा और ह्यूमपाइप छायानगर निवासी सावन राम के रूप में हुई है. पुलिस ने मौके से टेंपो को भी जब्त कर लिया है.प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने लोहा कहां से लाया गया और इसे कहां ले जाया जा रहा था.इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी.

Tata Steel 55.94 करोड़ रुपए जल शुल्क झारखंड सरकार को चुकाएगी, 30 साल पुराना विवाद सुलझा

पुलिस को आशंका है कि बरामद लोहा चोरी का माल हो सकता है. फिलहाल दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. सीतारामडेरा पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और बरामद लोहा कहां से लाया गया, इस दिशा में पता लगाया जा रहा है. साथ ही टेंपो मालिक और संभावित खरीदार के बारे में भी पुलिस छानबीन कर रही है. वहीं, थाना क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्णय लिया है.

Jamshedpur: MGM में जौंडिस से पीड़ित बच्चे की मौत, शव ले जाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस, निजी वाहन पर खर्च करने पड़े 3000 रुपये

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :जनजातीय गौरव दिवस पर 11 से 18 नवंबर तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा : अर्जुन मुंडा

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर वन विभाग की पहल पर सिंहभूम चैंबर ने जताया आभार, सांसद विद्युत महतो के प्रयासों की सराहना

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ग्रामीण आवासों में देरी पर DC सख्त, 105 लंबित मामलों की होगी जांच; रोजगार सृजन पर भी जोर

November 12, 2026
Recent Post

Tata Steel 55.94 करोड़ रुपए जल शुल्क झारखंड सरकार को चुकाएगी, 30 साल पुराना विवाद सुलझा

November 13, 2026

Jamshedpur: MGM में जौंडिस से पीड़ित बच्चे की मौत, शव ले जाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस, निजी वाहन पर खर्च करने पड़े 3000 रुपये

November 13, 2026

Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

November 12, 2026

Jamshedpur: डोबो नदी किनारे बहुमंजिली इमारतें कैसे बनीं? सीएनटी एक्ट के उल्लंघन पर अर्जुन मुंडा ने मांगा जवाब, हेमंत सरकार को घेरा

November 12, 2026

Chandil: सड़क हादसों पर ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद NHAI ने रावताड़ा चौक पर ट्रिपल स्पीड ब्रेकर का शुरू किया निर्माण

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group