Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»JCI रांची कार्यालय से एक्सपो उत्सव 2025 का पोस्टर लॉन्च, बांटे जायेंगे 60 हजार पास
    Headlines

    JCI रांची कार्यालय से एक्सपो उत्सव 2025 का पोस्टर लॉन्च, बांटे जायेंगे 60 हजार पास

    News DeskBy News DeskSeptember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : JCI रांची के कार्यालय में सोमवार को एक खास कार्यक्रम हुआ. यहां एक्सपो उत्सव 2025 का पोस्टर लॉन्च किया गया. साथ ही पूरे सप्ताह चलने वाले कार्यक्रमों की सूची का अनावरण किया गया. इस मौके पर JCI के तमाम सदस्य मौजूद थे. इस बार एक्सपो उत्सव के मुख्य प्रायोजक बाबूलाल प्रेमकुमार हैं, जबकि इसे पावर दे रहे हैं श्री गजानंद ज्वेलर्स. इसके अलावा कई सह प्रायोजक भी जुड़े हैं जिनमें प्रभुजी, कैंपटी, मोशन कोटा, शुभम घोष फोटोग्राफी, रेडियो धूम, झारखंड एक्सप्रेस कोरियर, बागला सिक्योरिटी एंड ऑटोमेशन, कैफीनेटर्स, रमादा बाय विंडम और अन्नपूर्णा ट्रेडिंग कंपनी शामिल हैं. कार्यक्रम की खासियत यह है कि हर दिन कुछ नया और आकर्षक आयोजन होगा.

    छात्रों में बांटे जायेंगे 60 हजार पास

    मौके पर JCI के अध्यक्ष प्रतीक जैन ने बताया कि इस बार संस्था छात्रों के लिए कुछ खास लेकर आ रही है. इस साल करीब 60 हजार छात्रों के लिए पास बांटे जायेंगे. इस पास के जरिये एक्सपो में एंट्री फ्री होगी. वहीं, बच्चों को एक-एक आइसक्रीम भी मुफ्त दिया जायेगा. इसके अलावा एक राइड भी फ्री में मिलेगी. वहीं, एक आउटलेट पर डिस्काउंट भी मिलेगा.

    Jamshedpur: बाड़ीगोड़ा में अंडरब्रिज निर्माण के शिलान्यास के 3 साल बीते, पर नहीं शुरू हुआ काम, फूटा लोगों का गुस्सा, विरोध प्रदर्शन

    पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम का संचालन नितिन पोद्दार ने किया. मौके पर जेसीआई रांची के अध्यक्ष प्रतीक जैन, सचिव सन्नी केडिया, मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल और अन्य सदस्य शामिल रहे. रंग-बिरंगे आयोजनों से भरा यह एक्सपो उत्सव 2025 झारखंड के सबसे बड़े ट्रेड फेयर में से एक होने वाला है, जिसका इंतजार अब शहरवासी बेसब्री से कर रहे हैं.

    एक्सपो का शेड्यूल

    Jharkhand: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा ने खरीदा नामांकन पत्र, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई मंत्री रहे मौजूद

    16 सितंबर को फैशन शो से शुरुआत होगी.
    17 सितंबर को ट्रेज़र हंट और डॉग शो होगा.
    18 सितंबर को हेल्दी बेबी एंड मॉम शो और योगा प्रतियोगिता.
    19 सितंबर को वॉयस ऑफ एक्सपो सिंगिंग प्रतियोगिता.
    20 सितंबर को तंबोला और खास मिड नाइट बाजार, जो रात 12 बजे तक चलेगा.
    21 सितंबर को पेंटिंग, फैंसी ड्रेस और एक्सपो धीनाक धिन धा डांस प्रतियोगिता होगी.
    22 सितंबर को शाम 6 बजे भव्य समापन समारोह आयोजित किया जाएगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    60 thousand passes will be distributed Poster of Expo Utsav 2025 launched from JCI Ranchi office RAJDHANI KI KHABAR RAJNITI KI KHABAR Ranchi news झारखंड की खबर रांची न्यूज राजधानी की खबरें
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बाड़ीगोड़ा में अंडरब्रिज निर्माण के शिलान्यास के 3 साल बीते, पर नहीं शुरू हुआ काम, फूटा लोगों का गुस्सा, विरोध प्रदर्शन

    June 8, 2026

    Jharkhand: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा ने खरीदा नामांकन पत्र, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई मंत्री रहे मौजूद

    June 8, 2026

    NEET UG Exam: एनटीए ने नीट-यूजी 2026 के लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी दी

    June 8, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बाड़ीगोड़ा में अंडरब्रिज निर्माण के शिलान्यास के 3 साल बीते, पर नहीं शुरू हुआ काम, फूटा लोगों का गुस्सा, विरोध प्रदर्शन

    June 8, 2026

    Jharkhand: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा ने खरीदा नामांकन पत्र, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई मंत्री रहे मौजूद

    June 8, 2026

    NEET UG Exam: एनटीए ने नीट-यूजी 2026 के लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी दी

    June 8, 2026

    Railway GRP Constable Murder: जीआरपी कांस्टेबल से घरेलू काम कराने के आरोप में एडीजी रैंक के अधिकारी पर कार्रवाई शुरू, ये है आरोप

    June 8, 2026

    Jharkhand BJP: झारखंड के विकास के लिए भाजपा सबसे उपयुक्त विकल्प, नितिन नवीन ने 2029 के विस चुनाव में जुट जाने का किया आह्वान

    June 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group