Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»बाबूलाल मरांडी का सीएम पर जोरदार हमला, कहा – डीएमएफटी फंड घोटाले के सरगना हैं मुख्यमंत्री
Headlines

बाबूलाल मरांडी का सीएम पर जोरदार हमला, कहा – डीएमएफटी फंड घोटाले के सरगना हैं मुख्यमंत्री

News DeskBy News DeskSeptember 8, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi : झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बोकारो में हुए जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फंड घोटाले को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा. मरांडी सोमवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस लूट और घोटाले के सरगना है. उन्होंने डीएमएफटी फंड को अपना एटीएम कार्ड बना लिया है और अधिकारियों को रुपये निकालने के लिए लगा दिया है. लूट का सारा पैसा उनकी (हेमंत सोरेन) तिजोरी में जमा हो रहा है.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अगर अपने आप को पाक-साफ बताना चाहते हैं, तो इस घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा करें. उन्होंने कहा कि आज तो वे एक बोकारो जिला में हुई लूट का खुलासा कर रहे हैं. लेकिन इस प्रकार की लूट पूरे प्रदेश में हुई है, जिसकी जांच आवश्यक है. उन्होंने कहा निष्पक्ष जांच के बाद ही सारे लूट उजागर होंगे.

नेता प्रत्पक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लंबा राजनीतिक सामाजिक जीवन रहा है. उन्होंने खनन क्षेत्र में निवास करने वाले गरीबों और जरूरतमंदों की समस्याओं को बहुत नजदीक से देखा और अनुभव किया है. इसीलिए प्रधानमंत्री बनते ही खनिज उत्खनन वाले जिलों के लिए डीएमएफटी फंड की व्यवस्था की, ताकि संबंधित जिलों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके.

Railway Counter से Ticket लेने पर यात्रा बीमा के लिए अब करना होगा Digital Payment, Rail Board ने जारी किया आदेश

मरांडी ने कहा कि 2024-25 और 2025-26 वित्तीय वर्षों के दौरान इस फंड से 631 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की गई और सत्ता से जुड़े लोगों को टेंडर के जरिए करोड़ों का फायदा पहुंचाया गया. उन्होंने बताया कि बोकारो जिला के 46 पंचायतों में जेनरेटर की आपूर्ति, 1666 आंगनबाड़ी केंद्रों में डिजिटल मेट्स की आपूर्ति, स्कूलों में टैब लैब ,शहर में 187 हाई मास्ट लाइट की आपूर्ति, एलईडी वेन की खरीद, सरकारी भवनों में तड़ित चालक, वॉल पेंटिंग, सौर ऊर्जा पंपसेट, स्कूलों में मॉड्यूलर किचेन का निर्माण, स्मार्ट मॉडल स्कूल का उन्नयन,छात्रों केलिए कोचिंग, कौशल विकास और प्लेसमेंट सभी में करोड़ों रुपए की लूट हुई है.

मरांडी ने कहा कि बार-बार निविदा निकालना, बाजार रेट से 10 गुना ज्यादा पर सामग्री की आपूर्ति दिखाते हुए भुगतान करना, ये सारे ऐसे मामले हैं जो बड़े पैमाने पर हुए घोटाले को उजागर करते हैं. उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं व कार्यों में हजारों करोड़ रुपए की लूट हुई है, जो केवल एक अधिकारी के स्तर से हो यह अविश्वसनीय है.

Railway: ट्रेनों में नींद नहीं होगी खराब, रात 11 बजे के बाद आवाज लगाकर सामान नहीं बेच सकेंगे वेंडर

उन्होंने कहा कि यह घोटाला पूरी तरह से मुख्यमंत्री के इशारे पर ही संभव है. कोई पदाधिकारी इतना बेखौफ नहीं हो सकता. इसलिए इसकी जांच कोई राज्य सरकार की एजेंसी से नहीं, बल्कि सीबीआई से कराने की जरूरत है. राज्य सरकार तो इसमें संलिप्त है, फिर राज्य की किसी एजेंसी से जांच कराने से कोई चोर कैसे पकड़ा जाएगा.

मरांडी ने कहा कि राज्य में सामाजिक संगठन को सूचना मांगने पर भी धमकी दी जा रही है. भाजपा ऐसे लोगों के साथ पूरी तरह खड़ी है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अपने स्तर से लड़ाई लड़ रहे हैं. भाजपा सड़क से सदन तक इस मामले को उजागर करेगी. राज्य सरकार को सीबीआई जांच कराने के लिए बाध्य करेगी. राज्य सरकार इस घोटाले की जांच की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाती, तो केंद्र सरकार इसकी जांच केलिए सक्षम है. प्रेसवार्ता में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह और अशोक बड़ाइक भी उपस्थित रहे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway Counter से Ticket लेने पर यात्रा बीमा के लिए अब करना होगा Digital Payment, Rail Board ने जारी किया आदेश

October 28, 2026

Railway: ट्रेनों में नींद नहीं होगी खराब, रात 11 बजे के बाद आवाज लगाकर सामान नहीं बेच सकेंगे वेंडर

October 28, 2026

Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल के CEO को दो से तीन महीनों में EV आपूर्ति बाधाएं दूर होने की उम्मीद

October 28, 2026
Recent Post

Railway Counter से Ticket लेने पर यात्रा बीमा के लिए अब करना होगा Digital Payment, Rail Board ने जारी किया आदेश

October 28, 2026

Railway: ट्रेनों में नींद नहीं होगी खराब, रात 11 बजे के बाद आवाज लगाकर सामान नहीं बेच सकेंगे वेंडर

October 28, 2026

Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल के CEO को दो से तीन महीनों में EV आपूर्ति बाधाएं दूर होने की उम्मीद

October 28, 2026

Jharkhand Police: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद राहुल गिरोह के दो संदिग्ध गैंगस्टर गिरफ्तार, इसमें एक के पैर में लगी गोली

October 28, 2026

Jamshedpur: टेल्को में पार्किंग के दौरान हादसा, नाली में गिरी कार, सभी तीन लोग सुरक्षित

October 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group