Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»शिवम स्टील फैक्ट्री में गर्म पानी टैंक में गिरकर मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर हंगामा
    Headlines

    शिवम स्टील फैक्ट्री में गर्म पानी टैंक में गिरकर मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर हंगामा

    News DeskBy News DeskSeptember 9, 2025Updated:September 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Giridih : गिरिडीह जिले के उदनाबाद में सोमवार को शिवम आयरन एंड स्टील प्लांट में हुए हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. फैक्ट्री के ओपनकास्ट यूनिट में काम कर रहे 25 वर्षीय मजदूर मुकेश वर्मा उर्फ लालू की अचानक एक दुर्घटना में मौत हो गई. घटना इतनी गंभीर थी कि साथी मजदूरों और फैक्ट्री प्रशासन की कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

    स्थानीय लोगों के अनुसार मुकेश रोज की तरह ड्यूटी पर पहुंचे थे, तभी काम के दौरान यह हादसा हो गया. मौत की खबर मिलते ही उनके गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

    घटना के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में फैक्ट्री गेट पर पहुंच गए और जमकर हंगामा करने लगे. आक्रोशित भीड़ ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मजदूरों की सुरक्षा को लेकर कंपनी बिल्कुल भी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है. प्रदर्शनकारियों ने मृतक परिवार को उचित मुआवजा और आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग की.

    Jamshedpur: बाड़ीगोड़ा में अंडरब्रिज निर्माण के शिलान्यास के 3 साल बीते, पर नहीं शुरू हुआ काम, फूटा लोगों का गुस्सा, विरोध प्रदर्शन

    हंगामा बढ़ता देख स्थिति तनावपूर्ण हो गई. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साई भीड़ को शांत करने की कोशिश की. पुलिस की मध्यस्थता में फैक्ट्री प्रबंधन और परिजनों के बीच वार्ता शुरू की गई. खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच मुआवजे की राशि को लेकर बातचीत जारी थी.

    ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों और श्रम कानूनों की अनदेखी की जा रही है, जिससे आए दिन मजदूर हादसों का शिकार हो रहे हैं. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और मृतक परिवार को जल्द न्याय मिले.

    Jharkhand: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा ने खरीदा नामांकन पत्र, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई मंत्री रहे मौजूद

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    A worker died after falling into a hot water tank at Shivam Steel Factory RAJDHANI KI KHABAR RAJNITI KI KHABAR Ranchi news uproar over demand for compensation झारखंड की खबर रांची न्यूज राजधानी की खबरें
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बाड़ीगोड़ा में अंडरब्रिज निर्माण के शिलान्यास के 3 साल बीते, पर नहीं शुरू हुआ काम, फूटा लोगों का गुस्सा, विरोध प्रदर्शन

    June 8, 2026

    Jharkhand: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा ने खरीदा नामांकन पत्र, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई मंत्री रहे मौजूद

    June 8, 2026

    NEET UG Exam: एनटीए ने नीट-यूजी 2026 के लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी दी

    June 8, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बाड़ीगोड़ा में अंडरब्रिज निर्माण के शिलान्यास के 3 साल बीते, पर नहीं शुरू हुआ काम, फूटा लोगों का गुस्सा, विरोध प्रदर्शन

    June 8, 2026

    Jharkhand: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा ने खरीदा नामांकन पत्र, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई मंत्री रहे मौजूद

    June 8, 2026

    NEET UG Exam: एनटीए ने नीट-यूजी 2026 के लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी दी

    June 8, 2026

    Railway GRP Constable Murder: जीआरपी कांस्टेबल से घरेलू काम कराने के आरोप में एडीजी रैंक के अधिकारी पर कार्रवाई शुरू, ये है आरोप

    June 8, 2026

    Jharkhand BJP: झारखंड के विकास के लिए भाजपा सबसे उपयुक्त विकल्प, नितिन नवीन ने 2029 के विस चुनाव में जुट जाने का किया आह्वान

    June 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group