Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :जमशेदपुर पूर्वी के भुईयांडीह कल्याण नगर में पानी के कनेक्शन काटने आयी टाटा स्टील यूआईएसएल की टीम का हुआ विरोध, विधायक पूर्णिमा साहू के हस्तक्षेप से मामला हुआ शांत
    Breaking News

    Jamshedpur News :जमशेदपुर पूर्वी के भुईयांडीह कल्याण नगर में पानी के कनेक्शन काटने आयी टाटा स्टील यूआईएसएल की टीम का हुआ विरोध, विधायक पूर्णिमा साहू के हस्तक्षेप से मामला हुआ शांत

    News DeskBy News DeskNovember 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     25 दिसंबर तक नहीं कटेगा कोई पानी कनेक्शन, विशेष कैम्प लगाकर मिलेगा वैध कनेक्शन

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के भुईयांडीह स्थित कल्याण नगर बस्ती में मंगलवार को पानी कनेक्शन को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। सड़क, बिजली समेत सभी नागरिक सुविधाओं से युक्त इस बस्ती में कई परिवारों के पास टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) का वैध कनेक्शन है, जबकि कई लोगों के आवेदन अभी लंबित हैं। इसी बीच, यूआईएसएल वाटर डिपार्टमेंट की टीम सरकारी अधिकारियों के साथ पहुंची और पानी की लाइन काटने की प्रक्रिया शुरू करने लगी, जिसके विरोध में स्थानीय लोग उग्र हो गए। इधर, इस मामले की सूचना मिलते ही जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने तत्काल हस्तक्षेप किया। उन्होंने पहले यूआईएसएल वाटर डिपार्टमेंट के हेड संजीव झा से फोन पर बात की, उसके बाद एसडीओ से भी विस्तार से चर्चा की। मामले के समाधान हेतु उन्होंने अपने प्रतिनिधि गुंजन यादव को तत्काल स्थल पर भेजा। मौके पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारी, प्रशासन की ओर से नियुक्त मजिस्ट्रेट और स्थानीय युवाओं की उपस्थिति में शांतिपूर्ण वार्ता के बाद स्थिति को शांत कराया गया।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने बताया कि विधायक पूर्णिमा साहू की सक्रियता के परिणामस्वरूप निर्णय लिया गया है कि 25 दिसंबर तक किसी भी प्रकार के पानी कनेक्शन को नहीं काटा जाएगा। साथ ही, टीएस यूआईएसएल प्रबंधन ने आश्वस्त किया कि जिन लोगों ने कनेक्शन हेतु आवेदन जमा कर दिया है, उन्हें फोन के माध्यम से सूचित कर दस्तावेजों के सरलीकरण के बाद वैध कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, जिन परिवारों ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है, उनके लिए कल्याण नगर में एक सप्ताह का विशेष कैंप लगाया जाएगा। इसकी सूचना गुरुवार से माइकिंग के माध्यम से एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया जाएगा, जिससे सभी लोग निर्धारित तिथियों में कैंप तक पहुंच सकें। गुंजन यादव ने बताया कि बस्तीवासियों के पास आधार, राशन कार्ड, वोटर आईडी, बिजली बिल जैसे अन्य आवश्यक दस्तावेज पहले से मौजूद हैं। केवल SAP नंबर न होने की समस्या को देखते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने निर्देश दिया है कि SAP नंबर के लिए भी जुस्को व जमशेदपुर अक्षेस की ओर से अलग काउंटर लगाया जाए ताकि गरीब और साधनहीन लोगों को अतिरिक्त भागदौड़ व खर्च न उठाना पड़े।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासीगण मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur civic issue jamshedpur ki khabar Jamshedpur news JAMSHEDPUR SAMACHAR Jamshedpur today news JAMSHEDPUR UPDATE Jamshedpur water connection UISL SAP नंबर पानी कनेक्शन Tata TATA KI KHABAR TATA NEWS UISL protest Jamshedpur water supply Jamshedpur कल्याण नगर जल कनेक्शन कान्क्शन कैंप कल्याण नगर जमशेदपुर जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर खबर जमशेदपुर ताजा समाचार जमशेदपुर पानी विवाद जमशेदपुर समाचार टाटा की खबर टाटा समाचार टाटा स्टील टाटा स्टील यूआईएसएल पानी पूर्वी विधानसभा विधायक पूर्णिमा साहू
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group