Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :नौसेना दिवस पर जमशेदपुर में रणवीरों के शौर्य को नमन, शहीद स्मारक में विशेष कार्यक्रम
    Breaking News

    Jamshedpur News :नौसेना दिवस पर जमशेदपुर में रणवीरों के शौर्य को नमन, शहीद स्मारक में विशेष कार्यक्रम

    News DeskBy News DeskDecember 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।
    नौसेना दिवस के अवसर पर राष्ट्र चेतना एवं कोशिश एक मुस्कान जमशेदपुर की ओर से गुरुवार को गोलमुरी स्थित शहीद स्मारक में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय नौसेना की बहादुरी, समन्वय और अपार क्षमता का प्रतीक यह दिवस हर वर्ष 4 दिसंबर को मनाया जाता है, और आज के कार्यक्रम में भी वीर सपूतों के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना स्पष्ट दिखाई दी।

    कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के संरक्षक  शिव शंकर सिंह ने भारत माता के चित्र और शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संस्थापक सदस्य वरुण कुमार ने संगठन गीत प्रस्तुत कर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से भर दिया।

    नौसेना दिवस के महत्व पर विषय प्रवेश कराते हुए पूर्व जय हिंद के शेखर सहाय ने 1971 के युद्ध में भारतीय नौसेना की भूमिका को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर भारतीय नौसेना की रणनीति और साहस ने युद्ध की जीत को निर्णायक रूप से प्रभावित किया। उन्होंने INS निपट, INS निर्घट, INS वीर जैसे जहाजों के साहसिक अभियानों का उल्लेख करते हुए नौसेना की पराक्रमपूर्ण भूमिका की सराहना की।

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    कार्यक्रम में पूर्व नौसैनिक वरुण कुमार ने भी अपने अनुभव साझा किए और भारतीय नौसेना के अनुशासन, तकनीकी कौशल और त्याग की परंपरा को याद किया।
    क्रीड़ा भारती के राजीव कुमार ने युद्ध के दौरान इस्तेमाल किए गए नौसेना के जहाजों—INS राजपूत, INS अक्षय और अन्य युद्धपोतों की तकनीकी विशेषताओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नौसेना की शक्ति और रणनीतिक क्षमता ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।

    इसके बाद कार्यक्रम में 1971 के युद्ध में डूबे INS खुकरी के 176 वीर नौसैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। खुकरी के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन महेंद्रनाथ मुल्ला के त्याग व वीरता को विशेष रूप से याद किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने नौसेना के इन अमर बलिदानों को नमन किया।

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों और नौसैनिक साथियों की उपस्थिति में विजय का प्रतीक केक काटकर नौसेना दिवस का जश्न मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना और नौसेना की मौजूदगी में देश की सीमाओं के भीतर कोई भी दुश्मन अपनी चाल में सफल नहीं हो सकता।

    कार्यक्रम संचालन गुरुनाम सिंह ने कियाइस अवसर पर संगठन के संस्थापक वरुण कुमार, राज मारवाह, रंजीत प्रसाद, सुभाष कुमार, राजेश शर्मा, हनी सिंह परिहार, पप्पू, हैप्पी, मुकेश समेत कई पूर्व सैनिक अपने परिवारों के साथ मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    1971 युद्ध Ex-servicemen Golmuri event Indian Armed Forces Indian Navy INS Akshay INS Khukri INS Rajput Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news Jamshedpur updates Naval strategy Naval victory Naval war Navy bravery Navy celebration Navy Day Navy heroes Navy martyrs Navy ships Rajiv Kumar Shaheed Smarak Shekhar Sahay Shiv Shankar Singh Varun Kumar कोशिश एक मुस्कान जमशेदपुर कार्यक्रम नौसेना दिवस पूर्व सैनिक भारतीय नौसेना राष्ट्र चेतना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के लिए BLA-2 का प्रशिक्षण शुरू

    June 24, 2026
    Recent Post

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के लिए BLA-2 का प्रशिक्षण शुरू

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कृषि और स्वरोजगार को मिलेगी रफ्तार, डीसी राजीव रंजन ने बैंकों को दिए खरीफ सीजन में KCC शिविर लगाने के निर्देश

    June 24, 2026

    Jamshedpur News :टीएमएच अस्पताल में भर्ती जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group