Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: लिट्टी चौक से NH-33 तक करीब चार किमी लंबे फोर लेन पुल का निर्माण कार्य शुरू, 49 करोड़ की लागत से ‘Signature Bridge’ बनेगा
Breaking News

Jamshedpur: लिट्टी चौक से NH-33 तक करीब चार किमी लंबे फोर लेन पुल का निर्माण कार्य शुरू, 49 करोड़ की लागत से ‘Signature Bridge’ बनेगा

News DeskBy News DeskDecember 17, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur :जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लिट्टी चौक से एनएच-33 तक बनने वाले प्रस्तावित फोर लेन पुल निर्माण कार्य कार्य बुधवार से शुरू हो गया. करीब चार किलोमीटर लंबे इस पुल के बन जाने से शहर की नेशनल हाईवे से कनेक्टिविटी सुगम होगी, साथ ही भारी वाहनों के कारण लगने वाले जाम और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रूप से अंकुश लगने की उम्मीद है. करीब 49 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल को सीधे नेशनल हाईवे 33 पर भिलाई पहाड़ी के समीप जोड़ा जाएगा.

JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का खुलासा, चार गिरफ्तार; 23.15 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

विधायक पूर्णिमा साहू ने विभागीय पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य के दौरान एक भी मकान या अतिक्रमण नहीं तोड़ा जाए, क्योंकि स्वीकृत डीपीआर में भी इसका स्पष्ट उल्लेख है. विधायक ने बताया कि 18 माह के भीतर पुल निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा.
कार्य का शुभारंभ जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने किया. इससे पहले, जमशेदपुर पूर्वी के तत्कालीन विधायक व वर्तमान में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की मौजूदगी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 4 अक्टूबर 2024 को इस पुल का शिलान्यास कर चुके हैं.

JAMSHEDPUR NEWS :‘पंचायत’ के विनोद यानी अशोक पाठक कल आएंगे जमशेदपुर, बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि यह योजना पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल की है. उस समय इसे “सिग्नेचर ब्रिज” का नाम दिया गया था, लेकिन यह योजना धरातल पर नहीं उतर सकी थी. विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि इस परियोजना के तहत कुल 4 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा. स्वर्णरेखा नदी के एक तरफ दो किलोमीटर और दूसरी तरफ दो किलोमीटर फोर लेन सड़क का निर्माण होगा. पूरी योजना 49 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की जाएगी और इसे 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का खुलासा, चार गिरफ्तार; 23.15 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

November 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :‘पंचायत’ के विनोद यानी अशोक पाठक कल आएंगे जमशेदपुर, बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल

November 24, 2026

CHAIBASA NEWS: वरिष्ठ अधिवक्ता मदन दरिपा के निधन पर झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ ने जताया शोक

November 24, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का खुलासा, चार गिरफ्तार; 23.15 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

November 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :‘पंचायत’ के विनोद यानी अशोक पाठक कल आएंगे जमशेदपुर, बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल

November 24, 2026

CHAIBASA NEWS: वरिष्ठ अधिवक्ता मदन दरिपा के निधन पर झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ ने जताया शोक

November 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में अग्रवाल सम्मेलन के शिविर में 118 यूनिट रक्त संग्रह

November 24, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में आपसी विवाद के बाद चाकूबाजी, दो लोग गंभीर रूप से घायल

November 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group