Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»CKP Rail Division: चक्रधरपुर रेल मंडल में हाथियों ने फिर रोकी ट्रेनों की रफ्तार, 18–19 दिसंबर को पांच मेमू व पैसेंजर ट्रेनें रद्द
Breaking News

CKP Rail Division: चक्रधरपुर रेल मंडल में हाथियों ने फिर रोकी ट्रेनों की रफ्तार, 18–19 दिसंबर को पांच मेमू व पैसेंजर ट्रेनें रद्द

News DeskBy News DeskDecember 18, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत वन क्षेत्रों से सटे रेलखंडों पर जंगली हाथियों की लगातार आवाजाही के कारण एक बार फिर रेल यातायात प्रभावित हुआ है. यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे प्रशासन ने 18 और 19 दिसंबर 2025 को कुल पांच मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार नौगांव–राउरकेला, चक्रधरपुर–राउरकेला तथा राउरकेला–झारसुगुड़ा रेलखंड हाथी कॉरिडोर क्षेत्र में आते हैं.

बीते कुछ दिनों से इन सेक्शनों में हाथियों की गतिविधि बढ़ गई है, जिससे ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन पर खतरा उत्पन्न हो गया था. किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एहतियातन ट्रेनों का परिचालन स्थगित किया गया है. रेलवे ने बताया कि वन विभाग और रेलवे सुरक्षा बल के साथ समन्वय कर हाथियों की निगरानी लगातार की जा रही है. स्थिति सामान्य होने पर ट्रेन सेवाओं को पुनः बहाल किया जाएगा.

JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का खुलासा, चार गिरफ्तार; 23.15 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द 
68025/68026 चक्रधरपुर–राउरकेला–चक्रधरपुर मेमू,
68043/68044 टाटानगर–राउरकेला–टाटानगर मेमू,
18175/18176 हटिया–झारसुगुड़ा–हटिया मेमू,
68029/68030 राउरकेला–झारसुगुड़ा–राउरकेला मेमू,
58151/58152 बड़ामपहाड़–बांगिरिपोसी–बड़ामपहाड़ पैसेंजर ट्रेन.
उक्त सभी ट्रेनें 18 और 19 दिसंबर को दोनों दिशाओं में रद्द रहेंगी.

JAMSHEDPUR NEWS :‘पंचायत’ के विनोद यानी अशोक पाठक कल आएंगे जमशेदपुर, बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का खुलासा, चार गिरफ्तार; 23.15 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

November 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :‘पंचायत’ के विनोद यानी अशोक पाठक कल आएंगे जमशेदपुर, बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल

November 24, 2026

CHAIBASA NEWS: वरिष्ठ अधिवक्ता मदन दरिपा के निधन पर झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ ने जताया शोक

November 24, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में अग्रवाल सम्मेलन के शिविर में 118 यूनिट रक्त संग्रह

November 24, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में आपसी विवाद के बाद चाकूबाजी, दो लोग गंभीर रूप से घायल

November 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group