Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :टीएमएच में इलाजरत मेहंदी के इलाज के खर्च की व्यवस्था करेंगे सरयू राय
    Breaking News

    Jamshedpur News :टीएमएच में इलाजरत मेहंदी के इलाज के खर्च की व्यवस्था करेंगे सरयू राय

    News DeskBy News DeskApril 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है मेहंदी नामक एक युवती पर खौलती हुई चाय फेंकने के प्रकरण में गंभीर रुप से जख्मी हुई बिटिया के इलाज में धन की किल्लत नहीं होगी। इलाज तब तक चलेगा, जब तक वह स्वस्थ न हो जाए।
    सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने लिखाः मनबढ़ शोहदों द्वारा चेहरे पर खौलती चाय फेंक देने से बुरी तरह घायल बच्ची मेंहदी के इलाज में कोताही नहीं होगी। टाटा स्टील प्रबंधन ने मेरा आग्रह मान लिया है कि बिल बकाया रहने पर भी इलाज चलता रहेगा। मैंने उन्हें आश्वस्त किया है कि बकाया इलाज खर्च की व्यवस्था मेरे स्तर से कर दी जाएगी। इस पोस्ट पर बेहद सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
    गौरतलब है कि जिस दिन यह घटना घटी, उसके दूसरे ही रोज श्री राय ने अपने जनसुविधा प्रतिनिधि नीरज सिंह, जदयू के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जदयू के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार आदि से टाटा मेन हॉस्पिटल जाने को कहा और यह भी ताकीद किया कि वह बिटिया के इलाज को सही तरह से देख लें। कहीं कोई दिक्कत न हो। उनके निर्देश पर लोग अस्पताल गए और घायल बिटिया मेहंदी के इलाज के बारे में पर्याप्त जानकारी ली। फिर सभी सूचनाएं श्री राय को दी गईं।
    यह पहला मौका नहीं है, जब श्री राय का बेहद संवेदनशील और मानवीय पक्ष सामने आया हो। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में वह धर्म, जाति, पार्टी, विचारधारा से एकदम अलग होकर इंसानियत के नाते भी लोगों की मदद करते रहे हैं।

    Bengal Election : बोले CM हेमंत सोरेन, बंगाल में भाजपा चुनाव नहीं, बल्कि इलेक्शन कमीशन लड़ रहा चुनाव
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Burn Victim Treatment India Girl Burn Injury Case Humanity Story India Jamshedpur jamshedpur crime news Jamshedpur Hindi News Jamshedpur news Jamshedpur TMH Hospital News Jamshedpur today news Jharkhand Medical Help News Jharkhand Social News Medical Aid News India Mehndi Acid Attack Case Political Help Case Political Leader Help India Saryu Rai Help News Saryu Rai Humanity Saryu Rai Latest News Tata Main Hospital Treatment Tata Steel CSR Support Tata Steel Support News Tea Attack Girl Jamshedpur TMH Jamshedpur Update
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Bengal Election : बोले CM हेमंत सोरेन, बंगाल में भाजपा चुनाव नहीं, बल्कि इलेक्शन कमीशन लड़ रहा चुनाव

    April 20, 2026

    Rail Accident: खुला था लेवल क्रॉसिंग, मालगाड़ी स्कार्पियो से टकरायी, 500 मीटर घसीटा, चालक ने कूदकर बचायी जान

    April 20, 2026

    Jharkhand : तालाब में डूबने से मां और उसकी दो बेटियों की मौत, सभी कपड़ा धोने गयी थी, एक दूसरे को बचाने में गयी जान

    April 20, 2026
    Recent Post

    Bengal Election : बोले CM हेमंत सोरेन, बंगाल में भाजपा चुनाव नहीं, बल्कि इलेक्शन कमीशन लड़ रहा चुनाव

    April 20, 2026

    Rail Accident: खुला था लेवल क्रॉसिंग, मालगाड़ी स्कार्पियो से टकरायी, 500 मीटर घसीटा, चालक ने कूदकर बचायी जान

    April 20, 2026

    Jharkhand : तालाब में डूबने से मां और उसकी दो बेटियों की मौत, सभी कपड़ा धोने गयी थी, एक दूसरे को बचाने में गयी जान

    April 20, 2026

    PM Modi ने झाड़ग्राम में झालमुड़ी का लिया स्वाद, दुकानदार से बोले-‘भाई, झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है? अच्छे से बना दो’

    April 20, 2026

    Summer Special Train 2026 : उधना-सांतरागाछी-उधना के मध्य 02-02 फेरे के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन ,यात्री होंगे लाभान्वित मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ सुगम यात्रा सुविधा 

    April 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group