Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAC Matric Result: 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 95 प्रतिशत से ज्यादा छात्र उत्तीर्ण, प्रियांशु कुमारी, झारखंड टॉपर, लड़कियां लड़कों से रही आगे, बहरागोड़ा के छात्र ओम पूर्वी सिंहभूम टॉपर
    Breaking News

    JAC Matric Result: 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 95 प्रतिशत से ज्यादा छात्र उत्तीर्ण, प्रियांशु कुमारी, झारखंड टॉपर, लड़कियां लड़कों से रही आगे, बहरागोड़ा के छात्र ओम पूर्वी सिंहभूम टॉपर

    News DeskBy News DeskApril 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. झारखण्ड अधिविद्य परिषद (जेएसी) द्वारा बृहस्पतिवार को घोषित कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम में कुल 95.27 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। जेएसी के अधिकारियों के अनुसार, लड़कियों ने लड़कों से मामूली बढ़त बनाई, जहां 95.51 प्रतिशत छात्राएं परीक्षा में सफल रहीं। लड़कों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.01 रहा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में सफल हुए छात्रों, उनके शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दीं।

    उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, जिन छात्रों को अपनी अपेक्षाओं के अनुरूप परिणाम नहीं मिला है, वे निराश न हों और बेहतर प्रयासों के साथ आगे बढ़ते रहें। झारखंड सरकार आप सभी के बेहतर भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।”

    राज्य में प्रियांशु कुमारी (इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग), शिवांगी कुमारी (एसएस हाई स्कूल, बानो सिमडेगा), प्रेम कुमार साहू (प्रेमचंद हाई स्कूल, रांची) और सनी कुमार वर्मा (सेंट एलॉयसियस हाई स्कूल, रांची) संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर रहें। इन सभी ने 500 में से 498 अंक हासिल किए। वहीं, इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग की वैश्नवी श्री और जुलिता मिंज, तथा सेंट पैट्रिक्स हाई स्कूल, गुमला के दिव्यांशु उरांव और खिलेश साहू ने 99.20 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह, इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग की अमीषा कुमारी और दीप्ति रानी, सेंट जॉन्स हाई स्कूल, नवाटर के महताब अंसारी तथा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, ओरमांझी के प्रीत राज ने 98.80 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

    Jamshedpur: मानगो में फ्लैट की खरीद-बिक्री, सॉफ्टवेयर कारोबार और बिजनेस में निवेश के नाम पर 75 लाख ठगी का आरोपी गिरफ्तार

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बहरागोड़ा के छात्र ओम कुमार ने। ओम ने 98.40 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में प्रथम स्थान (District Topper) प्राप्त किया है। ओम ने कुल 500 में से 492 अंक अर्जित कर न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। ओम एक बहुत ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
    परीक्षा के लिए कुल 4,24,001 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 4,22,109 परीक्षार्थी शामिल हुए और 4,02,178 छात्र उत्तीर्ण हुए।
    जेएसी के अनुसार, कुल 2,26,957 छात्र प्रथम श्रेणी, 1,60,673 छात्र द्वितीय श्रेणी और 14,548 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

    इस वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत में पिछले वर्ष की तुलना में 3.56 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्ष 2025 में राज्य का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.71 प्रतिशत था। जिला स्तर पर गुमला 99.32 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर रहा। इसके बाद दुमका (99.02 प्रतिशत), पाकुड़ (98.56 प्रतिशत), पूर्वी सिंहभूम (98.02 प्रतिशत) और लातेहार में उत्तीर्ण प्रतिशत 96.90 रहा। चतरा जिला 91.20 प्रतिशत परिणाम के साथ सबसे निचले स्थान पर रहा।

    Saraikela: कांड्रा में लापता दो युवकों के शव जमीन के अंदर दबे मिले, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Baharagora student Om East Singhbhum topper girls outperform boys JAC Matric Result: 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 95 प्रतिशत से ज्यादा छात्र उत्तीर्ण JAC Matric Result: Over 95% students pass Class 10 board exams Priyanshu Kumari Jharkhand topper झारखंड टॉपर प्रियांशु कुमारी बहरागोड़ा के छात्र ओम पूर्वी सिंहभूम टॉपर लड़कियां लड़कों से रही आगे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: मानगो में फ्लैट की खरीद-बिक्री, सॉफ्टवेयर कारोबार और बिजनेस में निवेश के नाम पर 75 लाख ठगी का आरोपी गिरफ्तार

    August 24, 2026

    Saraikela: कांड्रा में लापता दो युवकों के शव जमीन के अंदर दबे मिले, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया

    August 24, 2026

    jamshedpur: स्वर्णरेखा नदी तट से हटेंगे भुइयांडीह और कल्याणनगर में 145 अवैध मकान, NGT के निर्देशों पर हो रही कार्रवाई

    August 24, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: मानगो में फ्लैट की खरीद-बिक्री, सॉफ्टवेयर कारोबार और बिजनेस में निवेश के नाम पर 75 लाख ठगी का आरोपी गिरफ्तार

    August 24, 2026

    Saraikela: कांड्रा में लापता दो युवकों के शव जमीन के अंदर दबे मिले, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया

    August 24, 2026

    jamshedpur: स्वर्णरेखा नदी तट से हटेंगे भुइयांडीह और कल्याणनगर में 145 अवैध मकान, NGT के निर्देशों पर हो रही कार्रवाई

    August 24, 2026

    Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर का असर,जमशेदपुर सहित झारखंड में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश

    August 24, 2026

    Jamshedpur: गोलमुरी में पानी टंकी के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई, हादसे में युवक की मौत

    August 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group