Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS:गंगा नारायण सिंह जयंती के सफल आयोजन पर समीक्षा सह धन्यवाद-आभार बैठक, समाज की एकता को मिली नई दिशा
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS:गंगा नारायण सिंह जयंती के सफल आयोजन पर समीक्षा सह धन्यवाद-आभार बैठक, समाज की एकता को मिली नई दिशा

    News DeskBy News DeskApril 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    सर्वसम्मति से फैसला: हर साल इसी तरह से मनाया जाएगा जयंती दिवस

    जमशेदपुर: वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती के सफल आयोजन के बाद रविवार को जमशेदपुर परिसदन में समीक्षा सह धन्यवाद बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता आयोजन समिति के संरक्षक एवं पोटका के माननीय विधायक संजीव सरदार ने की।

    3 जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे प्रतिनिधि, रखे अपने विचार, आयोजन समिति ने जताया आभार

    बैठक में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला समेत पोटका, जमशेदपुर, सोनारी, बहरागोड़ा, नीमडीह, पटमदा, बोड़ाम समेत विभिन्न प्रखंडों से आए समाज के प्रतिनिधियों ने आयोजन के अनुभव साझा किए और अपनी-अपनी राय रखी। वक्ताओं ने कहा कि इस बार का आयोजन ऐतिहासिक रहा और इससे समाज की एकता और पहचान को नई मजबूती मिली है।

    आयोजन समिति ने जताया आभार

    Seraikellka- Kharsawan: चांडिल के विजय टुडू हत्याकांड का आंशिक खुलासा, एक और आरोपी गिरफ्तार

    इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों और दूर-दराज़ से आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समिति ने कहा कि हजारों लोगों की भागीदारी से यह कार्यक्रम सफल हो पाया और समाज के हर वर्ग का इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    असम, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल से भी रही विशेष सहभागिता

    बैठक में असम से जूली भूमिज, रिंकी भूमिज, और पश्चिम बंगाल से दीनबंधु सिंह और रामपदो सिंह समेत अन्य जगह से आए प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से विभिन्न राज्यों में बसे समाज के लोगों को एक मंच मिलता है, जिससे आपसी समन्वय और एकता मजबूत होती है। आयोजन समिति ने उनको विशेष सम्मान दिया और आभार व्यक्त किया.

    एकता और जागरूकता से समाज आगे बढ़ेगा — विधायक संजीव सरदार

    Seraikella Kharsawan:उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न 

    इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि गंगा नारायण सिंह जयंती का आयोजन समाज को जोड़ने का एक बड़ा माध्यम बना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में हर साल अब इससे भी बेहतर तरीके से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने सभी से समाज की एकता बनाए रखने और शिक्षा व जागरूकता पर ध्यान देने की अपील की।

    इस अवसर पर राधेश्याम भूमिज, हरीश चंद्र सिंह भूमिज, संजय सरदार, सुधाकर सिंह, नंदलाल भूमिज, लाल सरदार, जूली भूमिज, रिंकी भूमिज, सुनील सिंह, हरिपद सिंह, बैधनाथ सिंह, भानु सिंह, इंद्रजीत सिंह, भोलानाथ सिंह, रबीन्द्र नाथ सिंह, उमेश सिंह मुंडा, मदन सिंह मुंडा, भिरगु राम सिंह, रवि सिंह, शम्भू नायक, राम पद सिंह, रवींद्रनाथ सरदार, बलराम सिंह, सूरज सिंह, नीलकमल सिंह, मंगल सिंह भूमिज, गुणधर सिंह, चेतन नायक, अशोक सिंह, उमेश सिंह, लव कुश सिंह, गंगाधर सिंह, हर्तन सिंह, सुधाकर सिंह आदि शामिल रहे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikellka- Kharsawan: चांडिल के विजय टुडू हत्याकांड का आंशिक खुलासा, एक और आरोपी गिरफ्तार

    April 27, 2026

    Seraikella Kharsawan:उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न 

    April 27, 2026

    Jamshedpur: होल्डिंग टैक्स वृद्धि के खिलाफ आवाज़ तेज , अनिल मोदी ने मंत्री को लिखा पत्र.पुराने दर पर ही टैक्स लेने का किया अनुरोध.

    April 27, 2026
    Recent Post

    Seraikellka- Kharsawan: चांडिल के विजय टुडू हत्याकांड का आंशिक खुलासा, एक और आरोपी गिरफ्तार

    April 27, 2026

    Seraikella Kharsawan:उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न 

    April 27, 2026

    Jamshedpur: होल्डिंग टैक्स वृद्धि के खिलाफ आवाज़ तेज , अनिल मोदी ने मंत्री को लिखा पत्र.पुराने दर पर ही टैक्स लेने का किया अनुरोध.

    April 27, 2026

    Jamshedpur News : करीम सिटी कॉलेज में इतिहास स्नातकोत्तर तथा अर्थशास्त्र स्नातकोत्तर के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा निरीक्षण

    April 27, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :यात्रियों की समस्या का समाधान खोजने की बजाए भ्रामक प्रचार-प्रसार कर रहा रेलवेःरेल यात्री संघर्ष समिति

    April 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group