Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम
    Breaking News

    Jamshedpur News :मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम

    News DeskBy News DeskMay 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    ग्राउंड स्टाफ को किया गया सम्मानित, संतोष सिंह ने कहा “मजदूर हैं देश की असली शक्ति”
    साकची स्थित गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के अंतर्गत संचालित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस के अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रम की गरिमा और मजदूरों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के ग्राउंड स्टाफ को सम्मानित भी किया गया।
    इस अवसर पर स्कूल के ग्राउंड स्टाफ सदस्यों रवींद्रनाथ चटर्जी, रजनी कौर, ज्योति बाई, परी मुखी तथा युधिष्ठिर महतो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने इन सभी सम्मानित सदस्यों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए गीत, नृत्य और कविताओं की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। ग्रीन, येलो, ब्लू और रेड हाउस के विद्यार्थियों इश्मित कौर, सेजल कुमारी, निहारिका पात्रो, रिधम पात्रो, वंश कुमार, ज्ञानवी कुमारी, दलजीत सिंह तथा माहिप्रीत कौर ने अपनी प्रस्तुतियों से पूरे कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। बच्चों की प्यारी भावनाएँ और मासूम प्रस्तुतियाँ देखकर उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा अन्य विद्यार्थी भाव-विभोर हो गए।
    इस अवसर पर प्रधानाचार्य संतोष सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूरों को असली श्रद्धांजलि तब होगी जब हमारे बच्चे यह समझें कि जो व्यक्ति हमारे स्कूल की सफाई करता है, बगीचे को सींचता है, वह भी हमारे समाज का उतना ही महत्वपूर्ण हिस्सा है जितना कोई शिक्षक या डॉक्टर। इनके बिना हमारा स्कूल अधूरा है। उन्होंने कहा कि वे सभी बच्चों की प्रतिभा और भावनाओं की खुलकर सराहना करते हैं।
    कार्यक्रम का मंच संचालन स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका गुरमीत कौर ने कुशलतापूर्वक किया।
    संतोष सिंह ने कार्यक्रम के समापन पर कहा कि आज के ये बच्चे कल के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। यदि वे आज से ही मजदूरों के प्रति सम्मान रखना सीख लें, तो हमारा समाज निश्चित रूप से और बेहतर बनेगा। कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रीय गान के साथ हुई।
    मॉडर्न इंग्लिश स्कूल प्रबंधन का मानना है कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ मूल्यों और संवेदनशीलता से भी जोड़ती हैं।
    यह कार्यक्रम बच्चों में श्रम की गरिमा, सम्मान और कृतज्ञता के भावों को विकसित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास भी साबित हुआ।

    DHANBAD NEWS: धनबाद-कोडरमा रेलखंड का डीआरएम ने किया निरीक्षण, केंद्रीय मंत्री के साथ विकास कार्यों पर हुई अहम बैठक

    Ranchi News: CM हेमन्त सोरेन ने Census 2027 Self Enumeration किया पूरा, लोगों से भागीदारी की अपील
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    hjamshedpur today news Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news मॉडर्न इंग्लिश स्कूल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    DHANBAD NEWS: धनबाद-कोडरमा रेलखंड का डीआरएम ने किया निरीक्षण, केंद्रीय मंत्री के साथ विकास कार्यों पर हुई अहम बैठक

    May 1, 2026

    Ranchi News: CM हेमन्त सोरेन ने Census 2027 Self Enumeration किया पूरा, लोगों से भागीदारी की अपील

    May 1, 2026

    Jamshedpur News: DC राजीव रंजन का EVM वेयरहाउस पर औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस

    May 1, 2026
    Recent Post

    DHANBAD NEWS: धनबाद-कोडरमा रेलखंड का डीआरएम ने किया निरीक्षण, केंद्रीय मंत्री के साथ विकास कार्यों पर हुई अहम बैठक

    May 1, 2026

    Ranchi News: CM हेमन्त सोरेन ने Census 2027 Self Enumeration किया पूरा, लोगों से भागीदारी की अपील

    May 1, 2026

    Jamshedpur News: DC राजीव रंजन का EVM वेयरहाउस पर औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस

    May 1, 2026

    Jamshedpur News: DC राजीव रंजन ने शुरू की Census 2027 Self Enumeration, लोगों से भागीदारी की अपील

    May 1, 2026

    Jamshedpur News :मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम

    May 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group