Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Seraikela Kharsawan News:उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने की सहकारिता विभाग की समीक्षा, लैम्प्स समितियों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने पर जोर
    Breaking News

    Seraikela Kharsawan News:उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने की सहकारिता विभाग की समीक्षा, लैम्प्स समितियों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने पर जोर

    समाहरणालय सभागार में हुई समीक्षा बैठक
    News DeskBy News DeskMay 7, 2026Updated:May 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    सरायकेला-खरसावाँ।

    जिला के समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त  नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नाबार्ड के डीडीएम, जिला पशुपालन पदाधिकारी, गव्य विकास पदाधिकारी, कृषि एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी, सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    बैठक के दौरान सहकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं, लैम्प्स समितियों के कार्यों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

    लैम्प्स समितियों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने पर जोर

    उपायुक्त ने 54 लैम्प्स समितियों को ऑनलाइन सेवाओं से जोड़ने के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि समितियों के माध्यम से आम लोगों को सभी सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएं।

    उन्होंने कहा कि शेष लैम्प्स समितियों को भी चरणबद्ध तरीके से डिजिटल सेवाओं से जोड़ा जाए। इसके लिए आवश्यक प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग और आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के निर्देश भी दिए गए।

    Jharkhand Naxal: PLFI के दो नक्सली गिरफ्तार, दोनों के पास से दो देसी तमंचे और दो कारतूस बरामद

    किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ

    बैठक में उपायुक्त ने सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों और ग्रामीण परिवारों को सहकारिता समितियों से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सहकारिता समितियों के माध्यम से किसानों को खाद-बीज वितरण, ऋण सुविधा, जन वितरण प्रणाली और कृषि आधारित सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

    इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में जनोपयोगी सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

    नियमित मॉनिटरिंग और पारदर्शिता के निर्देश

    उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने अधिकारियों को ऑनलाइन सेवाओं के प्रभावी संचालन के लिए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समितियों के नियमित निरीक्षण, अभिलेखों के संधारण और वित्तीय पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

    साथ ही शिकायतों के त्वरित निष्पादन और लाभुकों को योजनाओं की जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

    Labour Reform: केंद्र सरकार ने नियमों को अधिसूचित कर चार नयी संहिताओं को पूरी तरह लागू किया

    ग्रामीण विकास में सहकारिता समितियों की भूमिका अहम

    बैठक में इस बात पर बल दिया गया कि सहकारिता संस्थाओं की ग्रामीण स्तर पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर जनसेवा आधारित कार्यों को बढ़ावा दिया जाए। उपायुक्त ने कहा कि लैम्प्स समितियों को ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के प्रभावी माध्यम के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।

    बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ सहकारिता योजनाओं और सेवाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Cooperative Department Meeting Cooperative Society News Digital Services Rural Area Farmers Loan Facility Farmers Welfare Scheme government scheme Jharkhand Hindi News Jharkhand Jharkhand Cooperative News Lamps Committee NABARD Meeting Nitish Kumar Singh Online Public Services PDS Services Rural Development Jharkhand Rural Governance Seraikela Kharsawan News कृषि सेवा योजना ग्रामीण डिजिटल सेवा लैम्प्स समिति सहकारिता विभाग समीक्षा बैठक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Naxal: PLFI के दो नक्सली गिरफ्तार, दोनों के पास से दो देसी तमंचे और दो कारतूस बरामद

    May 10, 2026

    Labour Reform: केंद्र सरकार ने नियमों को अधिसूचित कर चार नयी संहिताओं को पूरी तरह लागू किया

    May 10, 2026

    Jharkhand Crime: अपनी बड़ी बहन से दुष्कर्म करने का आरोपी भाई गिरफ्तार, जानें मामला?

    May 10, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Naxal: PLFI के दो नक्सली गिरफ्तार, दोनों के पास से दो देसी तमंचे और दो कारतूस बरामद

    May 10, 2026

    Labour Reform: केंद्र सरकार ने नियमों को अधिसूचित कर चार नयी संहिताओं को पूरी तरह लागू किया

    May 10, 2026

    Jharkhand Crime: अपनी बड़ी बहन से दुष्कर्म करने का आरोपी भाई गिरफ्तार, जानें मामला?

    May 10, 2026

    Railway: रेलवे सिग्नल पर छिपा हुआ सिम कार्ड से लैस कैमरा मिला, जीआरपी ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

    May 10, 2026

    Jharkhand: वज्रपात से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

    May 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group