Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur Crime News :पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.5 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
Breaking News

Jamshedpur Crime News :पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.5 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

News DeskBy News DeskMay 10, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक संगठित अंतरजिला ब्राउन शुगर सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए पति-पत्नी समेत पांच बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 175 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है। जब्त मादक पदार्थ का कुल वजन 26.84 ग्राम बताया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। आशंका जताई जा रही है कि मोबाइल फोन से नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिल सकते हैं।

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

पूरे मामले की जानकारी देते हुए Piyush Pandey ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बर्मामाइंस थाना क्षेत्र की गांधी नगर बस्ती में संतोष सिंह नामक व्यक्ति अपने घर से ब्राउन शुगर का कारोबार चला रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (नगर) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संतोष सिंह के घर पर छापा मारा।

पति-पत्नी समेत मुख्य आरोपी गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने संतोष सिंह के घर से 124 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की। मौके से ही मुख्य आरोपी संतोष सिंह और उसकी दूसरी पत्नी आयशा खातून उर्फ बिल्लो को गिरफ्तार कर लिया गया।

Jamshedpur: साकची में सड़क हादसे में घायल टाटा स्टील कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे किए। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने गोविंदपुर इलाके से गौरव कुमार उर्फ अमर और अमित कुमार को गिरफ्तार किया। इनके पास से क्रमशः 20 और 19 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई।

इसके बाद पुलिस ने मानगो क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मुख्य पेडलर संजय गोस्वामी उर्फ संजय बंगाली को भी 12 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ धर दबोचा।

पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी आए सामने

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में नशे का कारोबार चला रहे थे। कई आरोपियों पर पहले से एनडीपीएस एक्ट और अन्य आपराधिक मामलों में केस दर्ज हैं।

मुख्य आरोपी संतोष सिंह, गौरव कुमार और संजय गोस्वामी के खिलाफ विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

Jamshedpur: जमशेदपुर में चला सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, बांटे गए 100 हेलमेट

सरायकेला कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार हाल ही में सरायकेला जिले में पकड़ी गई 16.50 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के तार भी इसी सिंडिकेट से जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल बर्मामाइंस थाना पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: साकची में सड़क हादसे में घायल टाटा स्टील कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत

November 21, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर में चला सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, बांटे गए 100 हेलमेट

November 21, 2026

PM मोदी ने बिहार में ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन, 34,470 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी

November 21, 2026
Recent Post

Jamshedpur: साकची में सड़क हादसे में घायल टाटा स्टील कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत

November 21, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर में चला सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, बांटे गए 100 हेलमेट

November 21, 2026

PM मोदी ने बिहार में ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन, 34,470 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी

November 21, 2026

Cyber Crime: यूपीआई भुगतान पर कैशबैक का फर्जी ऑफर देकर लोगों से ठगने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, आठ मोबाइल और 13 फर्जी सिम कार्ड जब्त

November 21, 2026

Adityapur: खरकई नदी में किशोरी ने लगायी छलांग, लोगों की तत्परता से बची जान, पुलिस और गोताखोरों की मदद से सुरक्षित निकाला गया

November 21, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group