Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :विधायक संजीव सरदार ने 33 लाख के धूमकुड़िया भवन निर्माण कार्य एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास,घाघीडीह पंचायत में दो विकास कार्यों से हज़ारो ग्रामीणों को मिलेगा फायदा
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :विधायक संजीव सरदार ने 33 लाख के धूमकुड़िया भवन निर्माण कार्य एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास,घाघीडीह पंचायत में दो विकास कार्यों से हज़ारो ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

    News DeskBy News DeskMay 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : प्रखंड अंतर्गत घाघीडीह पंचायत में पोटका विधायक संजीव सरदार के अनुशंसा एवं सार्थक प्रयास से आदिवासी कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत आदिवासी सांस्कृतिक भवन (धूमकुड़िया भवन) निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास संपन्न हुआ। करीब 33 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन क्षेत्र की आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक विरासत को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की नींव रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि धूमकुड़िया भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल को हेमंत सरकार की जनहित एवं संस्कृति संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया।

    ग्रामीण सुविधा को लेकर सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत

    इसी क्रम में विधायक निधि से बनने वाले घाघीडीह पंचायत के मंगल सिंह बागे के घर से राम सोरेन के घर तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का भी शिलान्यास विधायक संजीव सरदार द्वारा किया गया। इस सड़क से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। विधायक ने पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य की आधारशिला रखी और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है और हर जरूरतमंद क्षेत्र को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

    Jharkhand Sarkar: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने DGP से ‘नाराज’ होकर सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां लौटायीं, ये बतायी वजह?

    विकास के साथ संस्कृति संरक्षण पर भी विशेष जोर : विधायक

    इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास केवल सड़क और भवन निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि अपनी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों को सहेजना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा हो, ताकि आम लोगों को योजनाओं का लाभ शीघ्र मिल सके। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता के विश्वास और सहयोग से पोटका विधानसभा में विकास कार्यों की गति लगातार तेज की जा रही है।

    MLA Extortion Call : विधायक को गैंगस्टर प्रिंस खान ने फ़ोन कर धमकाया, मांगी रंगदारी, शिकायत दर्ज

    शिलान्यास कार्यक्रम में झामुमो जमशेदपुर प्रखंड के सलाय कुमार टुडू, संजीत कुमार हेंब्रम, रामसेश दास, सोनिया भूमिज, अल्हान मार्डी, जगत मार्डी, बहादुर किस्कू समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने विधायक संजीव सरदार के जनसमर्पित प्रयासों और क्षेत्र के विकास को लेकर उनकी सक्रियता की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक लगातार क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेकर समाधान की दिशा में कार्य कर रहे हैं, जिससे गांवों में विकास की नई तस्वीर उभर रही है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Sarkar: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने DGP से ‘नाराज’ होकर सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां लौटायीं, ये बतायी वजह?

    July 4, 2026

    MLA Extortion Call : विधायक को गैंगस्टर प्रिंस खान ने फ़ोन कर धमकाया, मांगी रंगदारी, शिकायत दर्ज

    July 4, 2026

    Weather Alert: IMD ने शनिवार से झारखंड के कई इलाकों में अगले चार दिनों बारिश का अनुमान जताया, ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    July 4, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Sarkar: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने DGP से ‘नाराज’ होकर सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां लौटायीं, ये बतायी वजह?

    July 4, 2026

    MLA Extortion Call : विधायक को गैंगस्टर प्रिंस खान ने फ़ोन कर धमकाया, मांगी रंगदारी, शिकायत दर्ज

    July 4, 2026

    Weather Alert: IMD ने शनिवार से झारखंड के कई इलाकों में अगले चार दिनों बारिश का अनुमान जताया, ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    July 4, 2026

    Jamshedpur: सोनारी आशियाना गार्डन के शिखर अग्रवाल अमेरिका में आयोजित प्रतिष्ठित ‘सेल 250’ में होंगे शामिल

    July 4, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा में बढ़ती चोरी एवं नशाखोरी पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता,थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group