


Jamshedpur: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक और सदस्य गिरफ्तार, चोरी की बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद
Galudih.गालुडीह पुलिस ने बहुचर्चित वाहन चोरी मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस नेआरोपित के घर से तीन चोरी की मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ झारखंड और ओडिशा के विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
सोमवार को ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गालुडीह थाना दर्ज मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। यह मामला 28 दिसंबर 2025 की रात करीब दो बजे चोरी हुई विंगर वैन ( डब्लू बी 25 एफ 7922) से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में पहले ही दो आरोपितों मांझीया टुडू उर्फ प्रेम टुडू और सत्यवान कुम्भकार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था तथा चोरी की विंगर वैन भी बरामद कर ली गई थी।
गिरफ्तारी के बाद आरोपित की निशानदेही पर उसके घर के आंगन से तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गईं। इनमें एक स्प्लेंडर प्रो (जेएच 05बीडी2504)एक लाल-काला रंग की टीवीएस अपाचे बाइक तथा एक सफेद-नीले रंग की होंडा डियो स्कूटी शामिल है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि टीवीएस अपाचे बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाया गया था। पुलिस ने बाइक का असली पंचिंग नंबर प्लेट भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित बिरसन मुण्डा उर्फ बिरसेन मुण्डा की उम्र करीब 26 वर्ष बताई जा रही है।

वह सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत मुटुडा गांव का रहने वाला है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ खरसावां, ईचागढ़, कवाली तथा ओडिशा के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। ओडिशा पुलिस की ओर से उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था।



