Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :पोड़ाहातू में 72 लाख की लागत से बनेगा चेकडैम, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास
    Breaking News

    Jamshedpur News :पोड़ाहातू में 72 लाख की लागत से बनेगा चेकडैम, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    किसानों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, मिलेगा सिंचाई का बड़ा लाभ
    News DeskBy News DeskMay 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर :पोटका प्रखंड के चाकड़ी पंचायत अंतर्गत पोड़ाहातू गांव में झारखंड सरकार के जल संसाधन (लघु सिंचाई) विभाग की ओर से रामगढ़ नाला में एकल चेकडैम निर्माण कार्य का शिलान्यास मंगलवार को पोटका विधायक संजीव सरदार द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। करीब 72 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस योजना के शिलान्यास कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण एवं पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। वर्षों से लंबित इस मांग के पूरी होने पर ग्रामीणों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया और राज्य सरकार के प्रति आभार जताया।

    सिंचाई सुविधा से किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

    मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि यह चेकडैम क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि इलाके के अधिकांश लोग कृषि पर निर्भर हैं, लेकिन बरसात के अलावा पानी की कमी के कारण खेती प्रभावित होती थी। ग्रामीणों द्वारा समस्या से अवगत कराने के बाद उन्होंने इस विषय को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा, जिसके बाद हेमंत सरकार द्वारा योजना को स्वीकृति दी गई। विधायक ने कहा कि चेकडैम बनने से किसानों को वर्षभर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी और खेती को नया विस्तार मिलेगा।

    Jamshedpur News :जाति में भूमिज, भाषा में भूमिज और धर्म में सरना/अन्य दर्ज कराने को लेकर ग्रामीणों ने चलाया जागरूकता अभियान

    हेमंत सरकार गांव, किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए संकल्पित – विधायक

    विधायक ने कहा कि संवेदक द्वारा निर्माण कार्य जल्द पूर्ण किया जाएगा ताकि ग्रामीणों को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने ग्रामीणों से निर्माण कार्य की निगरानी करने की अपील करते हुए कहा कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। साथ ही उन्होंने किसानों एवं ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार गांव, किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

    Jamshedpur News : असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हिमंत विश्व शर्मा को अमरप्रीत सिंह काले ने दी बधाई

    बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

    कार्यक्रम में मुखिया संगीता सरदार, वार्ड सदस्य मालती सरदार, गणेश सरदार, ग्रामप्रधान बिनोद सरदार, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, मनोज सरदार, धनेश्वर सरदार, धीरेन सरदार, हेमसिंह सरदार, धनपति सरदार, मैथिसन सरदार, पोको सरदार, भुवनेश्वर सरदार, बिरेन पात्र, साइबनी सरदार, उर्मिला सरदार, बसंती सरदार, अगंती सरदार, संजय सरदार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने विधायक संजीव सरदार की जनसमर्पित कार्यशैली और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी सक्रियता की सराहना की।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chakri Panchayat Checkdam Construction Farmers News Hemant Soren Irrigation Project Jamshedpur news Jharkhand Irrigation Scheme Jharkhand news Podahatu Checkdam potka mla POTKA NEWS Rural Development sanjeev sardar Water Resources Department किसानों के लिए सिंचाई योजना जमशेदपुर न्यूज झारखंड ग्रामीण विकास पोटका समाचार पोड़ाहातू चेकडैम संजीव सरदार विधायक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :जाति में भूमिज, भाषा में भूमिज और धर्म में सरना/अन्य दर्ज कराने को लेकर ग्रामीणों ने चलाया जागरूकता अभियान

    May 12, 2026

    Jamshedpur News : असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हिमंत विश्व शर्मा को अमरप्रीत सिंह काले ने दी बधाई

    May 12, 2026

    Jamshedpur News :भारत विकास परिषद जमशेदपुर शाखा की नयी कार्यकारिणी का गठन, अशोक अध्यक्ष और अरूण बने सचिव

    May 12, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :जाति में भूमिज, भाषा में भूमिज और धर्म में सरना/अन्य दर्ज कराने को लेकर ग्रामीणों ने चलाया जागरूकता अभियान

    May 12, 2026

    Jamshedpur News : असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हिमंत विश्व शर्मा को अमरप्रीत सिंह काले ने दी बधाई

    May 12, 2026

    Jamshedpur News :भारत विकास परिषद जमशेदपुर शाखा की नयी कार्यकारिणी का गठन, अशोक अध्यक्ष और अरूण बने सचिव

    May 12, 2026

    Jamshedpur News :नवल टाटा हॉकी अकादमी ने जमशेदपुर में समर कैंप 2026 का शुभारंभ किया

    May 12, 2026

    Jamshedpur News :जनसमस्याओं को लेकर एक्शन में विधायक पूर्णिमा साहू, टाटा यूआईएसएल अधिकारियों संग की अहम बैठक

    May 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group