Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Nitin Naveen Jharkhand visit: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन झारखंड पहुंचे, आज जाएंगे बोकारो, कॉकरोच जनता पार्टी पर उठाए सवाल
Breaking News

Nitin Naveen Jharkhand visit: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन झारखंड पहुंचे, आज जाएंगे बोकारो, कॉकरोच जनता पार्टी पर उठाए सवाल

News DeskBy News DeskJune 7, 2026Updated:June 7, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को आरोप लगाया कि कुछ ताकतें देश के युवाओं को ‘नकारात्मक राजनीति’ की ओर धकेलने की कोशिश कर रही हैं।
उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा, विदेश में बैठे कुछ लोग यह मान लेते हैं कि वे भारत के युवाओं को दिशा-निर्देश दे सकते हैं।”

नवीन ने रांची में बुद्धिजीवियों के साथ संवाद के दौरान कहा, आज के युवा राष्ट्र निर्माण और अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए काम करना चाहते हैं। लेकिन कुछ ताकतें देश के युवाओं को सत्ता विरोधी बनाने की कोशिश कर रही हैं। भाजपा अध्यक्ष झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं और इस दौरान वह पार्टी के कई कार्यक्रमों और संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे। नवीन ने कहा, “जो लोग देश के युवाओं को नकारात्मक राजनीति की ओर धकेलना चाहते हैं, मैं उन्हें चेतावनी देता हूं कि भारत के युवा सकारात्मक राजनीति का चुनाव करेंगे।”
उन्होंने कहा कि लोगों को विरोध करने का अधिकार है लेकिन लोकतांत्रिक मानदंडों के भीतर।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश के युवा नवाचार और सृजनशीलता के लिए जाने जाते हैं। नवीन ने कहा, उनके समर्पण, कड़ी मेहनत और प्रयासों के कारण लगभग दो लाख स्टार्टअप स्थापित हुए हैं। देश का लक्ष्य वैश्विक आईटी हब बनना है। उन्होंने कहा, पड़ोसी देशों में हमने जो सत्ता-विरोधी आंदोलन देखे हैं, वे देश के उन युवाओं के लिए कभी भी उपयुक्त नहीं हो सकते, जो अनुशासित तरीके से राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे।”

Jamshedpur: शादी का झांसा देकर ठगी, निजी तस्वीरें रिश्तेदारों को भेजने का आरोप, असम की महिला ने जमशेदपुर एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विदेश में बैठे कुछ लोग सोचते हैं कि वे भारत के युवाओं को दिशा दे सकते हैं लेकिन युवा कुछ लोगों के हाथों की कठपुतली नहीं बनने वाले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘विकसित भारत 2047’ के विजन पर काम कर रहे हैं। नवीन ने कहा कि मोदी सरकार के पिछले 12 वर्षों में व्यापक बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा, “25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर निकल चुके हैं और 80 करोड़ लोगों को पांच किलो मुफ्त राशन दिया जा रहा है।”

भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में लगभग 54 करोड़ जन धन खाते खोले गए, तीन लाख महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं, 10 करोड़ परिवार स्वयं सहायता समूहों से जुड़े, 12 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार करोड़ घर उपलब्ध कराए गए हैं और उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं।
नवीन ने कहा कि भारत जल्द ही कृत्रिम मेधा और विनिर्माण का केंद्र बन जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है। नवीन ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के विकास के लिए प्रयास कर रही है। इससे पहले रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर नवीन का भव्य स्वागत किया गया। हवाई अड्डे पर भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास और चंपई सोरेन सहित वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।

नवीन ने रांची के बिरसा चौक स्थित आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, झारखंड आना मेरे लिए घर आने जैसा है। भाजपा की झारखंड इकाई के महासचिव अमर बाउरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सात जून को बोकारो का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद वह रांची में जिला अध्यक्षों, प्रभारियों और अन्य पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

Railway: दक्षिण पूर्व रेलवे ने बदला रेल परिचालन, टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें रद्द और दर्जनों री-शेड्यूल, देखें लिस्ट

नवीन का यह दौरा झारखंड में राज्यसभा की दो सीट के लिए होने वाले चुनाव से पहले हो रहा है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आठ जून है, जबकि मतदान 18 जून को होगा। इनमें से एक सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन के चलते रिक्त हुई थी, जबकि दूसरी सीट पर भाजपा के दीपक प्रकाश का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: शादी का झांसा देकर ठगी, निजी तस्वीरें रिश्तेदारों को भेजने का आरोप, असम की महिला ने जमशेदपुर एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

November 21, 2026

Railway: दक्षिण पूर्व रेलवे ने बदला रेल परिचालन, टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें रद्द और दर्जनों री-शेड्यूल, देखें लिस्ट

November 21, 2026

Jamshedpur:हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस की सी-3 बोगी में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

November 21, 2026
Recent Post

Jamshedpur: शादी का झांसा देकर ठगी, निजी तस्वीरें रिश्तेदारों को भेजने का आरोप, असम की महिला ने जमशेदपुर एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

November 21, 2026

Railway: दक्षिण पूर्व रेलवे ने बदला रेल परिचालन, टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें रद्द और दर्जनों री-शेड्यूल, देखें लिस्ट

November 21, 2026

Jamshedpur:हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस की सी-3 बोगी में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

November 21, 2026

Tata Steel में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; चीफ लैंड एक्विजिशन बने प्रवीण कुमार, 1 दिसंबर से संभालेंगे नई जिम्मेदारी

November 21, 2026

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group