Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Jamshedpur»Seraikella-Kharsawan: दो दिन से लापता युवक का शव डेम से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Jamshedpur

Seraikella-Kharsawan: दो दिन से लापता युवक का शव डेम से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

News DeskBy News DeskJune 26, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Seraikella-Kharsawan:  सरायकेला थाना क्षेत्र के दावना गांव में दो दिनों से लापता 21 वर्षीय युवक सूरज मार्डी का शव शुक्रवार सुबह गांव स्थित डेम से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने डेम में शव तैरता देखा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब दोपहर 12:30 बजे शव को पानी से बाहर निकाला। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया।

परिजनों के अनुसार, सूरज मार्डी 24 जून को गांव के डेम में मछली पकड़ने गया था। उसके साथ कुछ अन्य युवक भी मौजूद थे, लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को डेम से शव मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया।

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

मृतक की मां ने बेटे की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि सूरज की मौत केवल डूबने से नहीं हुई है और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पानी में डूबने से मौत का प्रतीत होता है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

October 5, 2026

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पारडीह से बालिगुमा तक हटेगा अतिक्रमण, हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ चलेगा अभियान

October 5, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: समाहरणालय में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता, गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रथम

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर में भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, विजेता टीमें रांची जाएंगी

October 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group