Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: ब्रेन मलेरिया मरीजों से मिले उपायुक्त राजीव रंजन, सभी मरीजों की हालत स्थिर
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: ब्रेन मलेरिया मरीजों से मिले उपायुक्त राजीव रंजन, सभी मरीजों की हालत स्थिर

जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर। उपायुक्त राजीव रंजन ने MGM और सदर अस्पताल का किया दौरा, मरीजों का जाना हाल। पोटका में घर-घर सर्वे शुरू। पढ़ें पूरी खबर।
News DeskBy News DeskJune 28, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

JAMSHEDPUR | ब्रेन मलेरिया को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। शनिवार को उपायुक्त राजीव रंजन ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और सदर अस्पताल पहुंचकर ब्रेन मलेरिया से पीड़ित मरीजों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से इलाज की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया कि ब्रेन मलेरिया से पीड़ित मरीजों को हर संभव बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि दवा, जांच, रक्त, बेड अथवा अन्य आवश्यक सुविधाओं की किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। गंभीर मरीजों की विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में लगातार देखभाल सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

सभी मरीजों की स्थिति स्थिर

अस्पताल निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान में एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा सदर अस्पताल में भर्ती सभी ब्रेन मलेरिया पीड़ित मरीजों की स्थिति स्थिर है। चिकित्सकों की टीम लगातार मरीजों की निगरानी कर रही है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी गंभीरता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और सभी आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

‘खटमल फिर से चारों ओर फैल गए हैं’…CJP के विरोध प्रदर्शन पर बंगाल के CM का तंज

पोटका में चल रहा विशेष स्वास्थ्य अभियान

ब्रेन मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत घर-घर सर्वेक्षण, बुखार की जांच, मलेरिया स्क्रीनिंग, दवा वितरण और मच्छरदानी के उपयोग को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही निगरानी

राज्य स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ टीम भी लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का आकलन कर रही है। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य कर्मियों को ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतने और संदिग्ध मरीजों की तत्काल जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Adityapur: आदित्यपुर में 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में

आमजन से प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द या अन्य मलेरिया संबंधी लक्षण दिखाई दें तो स्वयं उपचार करने के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। साथ ही नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करें, घर एवं आसपास साफ-सफाई रखें और जलजमाव नहीं होने दें। प्रशासन ने कहा कि समय पर जांच और उपचार से ब्रेन मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से होने वाली जटिलताओं से बचा जा सकता है।

निरीक्षण के दौरान डीडीसी, एसडीएम धालभूम, मेडिकल कॉलेज प्रशासन, चिकित्सकों की टीम, जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

‘खटमल फिर से चारों ओर फैल गए हैं’…CJP के विरोध प्रदर्शन पर बंगाल के CM का तंज

October 5, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में

October 5, 2026

Sex Racket Expose: बंगाल से लड़कियां बुलाकर चल रहा था सेक्स रैकेट, होटल से 3 युवतियां और 9 युवक आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार

October 5, 2026
Recent Post

‘खटमल फिर से चारों ओर फैल गए हैं’…CJP के विरोध प्रदर्शन पर बंगाल के CM का तंज

October 5, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में

October 5, 2026

Sex Racket Expose: बंगाल से लड़कियां बुलाकर चल रहा था सेक्स रैकेट, होटल से 3 युवतियां और 9 युवक आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार

October 5, 2026

Share Market: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स में जबरदस्त उछाल, 700 अंक से अधिक चढ़ा

October 5, 2026

India VS WI T20: JSCA स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को टी20 मैच, आज से छह काउंटरों से टिकट की बिक्री शुरू

October 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group