Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना
Breaking News

Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

News DeskBy News DeskJune 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) सहित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों और कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य सीएसआर गतिविधियों में बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहित के कार्यों में उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी और पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करना था।

सीएसआर गतिविधियों की रिपोर्ट एक सप्ताह में देने का निर्देश

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने कहा कि विभिन्न कंपनियां अपने स्तर पर सीएसआर गतिविधियां संचालित करती हैं, लेकिन इसकी जानकारी जिला स्तरीय समिति तक नहीं पहुंच पाती है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिला प्रशासन द्वारा गठित जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन के बाद ही सीएसआर गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाना चाहिए।

उन्होंने जानकारी दी कि अब तक यूसीआईएल, एचसीएल और बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ही जिला प्रशासन को सीएसआर मद में राशि उपलब्ध कराई गई है अथवा प्रस्तावित योजनाओं के लिए जिला स्तरीय समिति से अनुमोदन प्राप्त किया गया है।

उपायुक्त राजीव रंजन ने सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि वे पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान संचालित सभी सीएसआर गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन एक सप्ताह के भीतर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं। साथ ही चालू वित्तीय वर्ष की प्रस्तावित कार्ययोजना को भी अनुमोदन के लिए जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें।

GOLD 5,200 रुपये टूटकर 1.29 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर, Silver 4,000 रुपये फिसली

जनहित के विभिन्न क्षेत्रों में मांगा गया सहयोग

बैठक में जिला प्रशासन की ओर से जिले की वर्तमान प्राथमिक आवश्यकताओं और विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद महत्वपूर्ण कमियों (क्रिटिकल गैप) की जानकारी साझा की गई। प्रशासन ने कंपनियों से कई जनकल्याणकारी योजनाओं में सहयोग करने का आग्रह किया।

इन प्रस्तावित योजनाओं में बालिका आवासीय विद्यालयों में सैनिटरी नैपकिन डिस्पेंसर मशीन की स्थापना, स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में वाटर एटीएम की व्यवस्था, मेडिकेटेड मच्छरदानियों का वितरण, सबर टोला क्षेत्रों का समग्र विकास, मुक्ति वाहन की उपलब्धता, विद्यालयों में बेंच-डेस्क की व्यवस्था, दिव्यांगजनों के लिए इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल, आवासीय विद्यालयों में खेल सुविधाओं का विकास तथा समाहरणालय परिसर में दीदी कैफे के लिए आधारभूत संरचना निर्माण जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं।

समन्वित प्रयास से बढ़ेगा जनकल्याण कार्यों का दायरा

उपायुक्त ने कहा कि सीएसआर गतिविधियों में बेहतर समन्वय से योजनाओं के दोहराव को रोका जा सकेगा और उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित होगा। इससे अधिक से अधिक लोगों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सकेगा।

Tata Trust की दो संस्थाओं ने 250 करोड़ रुपये से अधिक के अनुदान मंजूर किए, नोएल टाटा ने की दोनों संस्थाओं की बैठकों की अध्यक्षता

बैठक में उपस्थित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सीएसआर गतिविधियों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनकल्याणकारी बनाने की दिशा में सहयोग का आश्वासन दिया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

GOLD 5,200 रुपये टूटकर 1.29 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर, Silver 4,000 रुपये फिसली

November 21, 2026

Tata Trust की दो संस्थाओं ने 250 करोड़ रुपये से अधिक के अनुदान मंजूर किए, नोएल टाटा ने की दोनों संस्थाओं की बैठकों की अध्यक्षता

November 21, 2026

Cyclone अकवान ने गोपालपुर के पास तट को पार किया, कोल्हान में हो रही बारिश, 22 नवंबर से स्थिति में सुधार होने की उम्मीद, 23 से मौसम साफ

November 21, 2026
Recent Post

GOLD 5,200 रुपये टूटकर 1.29 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर, Silver 4,000 रुपये फिसली

November 21, 2026

Tata Trust की दो संस्थाओं ने 250 करोड़ रुपये से अधिक के अनुदान मंजूर किए, नोएल टाटा ने की दोनों संस्थाओं की बैठकों की अध्यक्षता

November 21, 2026

Cyclone अकवान ने गोपालपुर के पास तट को पार किया, कोल्हान में हो रही बारिश, 22 नवंबर से स्थिति में सुधार होने की उम्मीद, 23 से मौसम साफ

November 21, 2026

Jamshedpur. Tata Motors प्लांट में 22 नवंबर रविवार को सभी विभागों में होगा कामकाज

November 21, 2026

Jamshedpur: भुइयांडीह में तेज बारिश के बीच कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक बच्चा समेत दो लोग जख्मी

November 21, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group