Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand Weather: पिछले 24 घंटों में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत
Breaking News

Jharkhand Weather: पिछले 24 घंटों में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत

News DeskBy News DeskJune 30, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi.  झारखंड के चार जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में दो नाबालिगों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रांची और गढ़वा जिलों से दो-दो लोगों की मौत की खबर है, जबकि गुमला जिले में एक व्यक्ति की जान चली गई। रांची जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई। मृतकों की पहचान सिल्ली थाना क्षेत्र के दुवाडू गांव निवासी शुभम मंडल (16) और बेरो थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी रवि तिग्गा (25) के रूप में हुई है। सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि मंडल अपने पिता के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहा था, इसी दौरान वह वज्रपात की चपेट में आ गया।

वहीं, बेरो थाना प्रभारी कफील अहमद ने बताया कि तिग्गा पर उस समय बिजली गिरी जब वह खेत में काम कर रहा था। गुमला जिले में घाघरा थाना क्षेत्र के कुगांव निवासी देवराज उरांव (45) की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि गढ़वा जिले में मृतकों की पहचान शाहबाज अंसारी (18) और फैजल खातून (12) के रूप में हुई है। दोनों रंका थाना क्षेत्र के दूधवाल गांव के रहने वाले थे।

Smart Phone होगा महंगा, Memory Chip महंगी होने से 30 प्रतिशत से अधिक बढ़ेंगी कीमतें

रंका के प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) शुभम टोपनो ने बताया, “पीड़ित अपने गांव में घर से कुछ दूरी पर आम तोड़ रहे थे, तभी बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। इस घटना में छह वर्षीय एक लड़का झुलस गया है।

GOLD 5,200 रुपये टूटकर 1.29 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर, Silver 4,000 रुपये फिसली

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Smart Phone होगा महंगा, Memory Chip महंगी होने से 30 प्रतिशत से अधिक बढ़ेंगी कीमतें

November 21, 2026

GOLD 5,200 रुपये टूटकर 1.29 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर, Silver 4,000 रुपये फिसली

November 21, 2026

Tata Trust की दो संस्थाओं ने 250 करोड़ रुपये से अधिक के अनुदान मंजूर किए, नोएल टाटा ने की दोनों संस्थाओं की बैठकों की अध्यक्षता

November 21, 2026
Recent Post

Smart Phone होगा महंगा, Memory Chip महंगी होने से 30 प्रतिशत से अधिक बढ़ेंगी कीमतें

November 21, 2026

GOLD 5,200 रुपये टूटकर 1.29 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर, Silver 4,000 रुपये फिसली

November 21, 2026

Tata Trust की दो संस्थाओं ने 250 करोड़ रुपये से अधिक के अनुदान मंजूर किए, नोएल टाटा ने की दोनों संस्थाओं की बैठकों की अध्यक्षता

November 21, 2026

Cyclone अकवान ने गोपालपुर के पास तट को पार किया, कोल्हान में हो रही बारिश, 22 नवंबर से स्थिति में सुधार होने की उम्मीद, 23 से मौसम साफ

November 21, 2026

Jamshedpur. Tata Motors प्लांट में 22 नवंबर रविवार को सभी विभागों में होगा कामकाज

November 21, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group