Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand: अंधविश्वास की बलि चढ़ा 13 साल का मासूम, चाचा ने भतीजे की चाकू गोदकर की हत्या
Breaking News

Jharkhand: अंधविश्वास की बलि चढ़ा 13 साल का मासूम, चाचा ने भतीजे की चाकू गोदकर की हत्या

News DeskBy News DeskJuly 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Medninagar. झारखंड के पलामू जिले में सोमवार को एक व्यक्ति ने अपने 12 वर्षीय भतीजे की कथित तौर पर चाकू घोंपकर और गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को संदेह था कि बच्चे की मां ‘डायन’ है (जादू-टोना करती है) और इसी वजह से उसकी पत्नी का बार-बार गर्भपात हो रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी अनिल बैठा (40) को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना सोमवार तड़के चैनपुर थाना क्षेत्र के रब्दा गांव में उस समय हुई, जब बालक अपने घर के पास था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान उसका चाचा अनिल वहां पहुंचा, उस पर चाकू से वार किया और फिर उसका गला दबा दिया। चैनपुर के थाना प्रभारी लालजी ने बताया, ‘‘आरोपी ने अंधविश्वास के चलते लड़के की हत्या की… उसे संदेह था कि लड़के की मां जादू-टोना करती थी, जिसके कारण उसकी पत्नी के गर्भपात हो रहे थे और वह पिता नहीं बन पा रहा था। हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।’’

Railway: चक्रधरपुर मंडल में रेल पटरियों के पास हाथियों के झुंड की आवाजाही के कारण कई ट्रेन सेवाएं बाधित

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक लड़के की पहचान रौशन बैठा (12) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू अभी बरामद नहीं किया जा सका है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

Jharkhand BJP के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू बोले- देश को बदनाम करने के लिए दिल्ली में एकजुट हो रही हैं ‘राष्ट्रविरोधी’ ताकतें

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: चक्रधरपुर मंडल में रेल पटरियों के पास हाथियों के झुंड की आवाजाही के कारण कई ट्रेन सेवाएं बाधित

October 11, 2026

Jharkhand BJP के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू बोले- देश को बदनाम करने के लिए दिल्ली में एकजुट हो रही हैं ‘राष्ट्रविरोधी’ ताकतें

October 11, 2026

Tata Motors ने इवेको के अधिग्रहण के लिए पेशकश मूल्य बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर किया

October 11, 2026
Recent Post

Railway: चक्रधरपुर मंडल में रेल पटरियों के पास हाथियों के झुंड की आवाजाही के कारण कई ट्रेन सेवाएं बाधित

October 11, 2026

Jharkhand BJP के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू बोले- देश को बदनाम करने के लिए दिल्ली में एकजुट हो रही हैं ‘राष्ट्रविरोधी’ ताकतें

October 11, 2026

Tata Motors ने इवेको के अधिग्रहण के लिए पेशकश मूल्य बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर किया

October 11, 2026

Congress 2014 से चुनाव क्यों हार रही? पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पूछा

October 11, 2026

Railway Big Issue: यात्री ट्रेनों के Engine की कमी, कम गति वाले मालगाड़ियों के Locomotive से चलाई जा रहीं रेलगाड़ियां

October 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group