Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News: करिम सिटी कॉलेज में न्यू वोटर अवेयरनेस कैंप, छात्रों को मतदाता पंजीकरण की दी गई जानकारी
Breaking News

Jamshedpur News: करिम सिटी कॉलेज में न्यू वोटर अवेयरनेस कैंप, छात्रों को मतदाता पंजीकरण की दी गई जानकारी

News DeskBy News DeskAugust 11, 2026Updated:August 11, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर,। करिम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के तत्वावधान में मंगलवार को कॉलेज परिसर में न्यू वोटर अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया, मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला निर्वाचन विभाग की ओर से दीपक कुमार (HDM), प्रियंका कुमारी और कोमल रानी ने भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों और नए मतदाताओं को मतदाता पंजीकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT) के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई।

करिम सिटी कॉलेज में मतदान जागरूकता अभियान

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज, NSS कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शाहबाज अंसारी, ELC नोडल पदाधिकारी सैयद साजिद परवेज, डॉ. उधम सिंह, डॉ. मुजाहिद हक और डॉ. शहनवाज सहित शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Jamshedpur: ‘सैलून में पैसा लगाइए, मुनाफा मिलेगा’, सोनारी के ‘साटिन पिंक सैलून’ की आड़ में ₹2.51 करोड़ की ठगी, दंपति और बेटे पर FIR

कार्यक्रम का संचालन सैयद साजिद परवेज ने किया। उन्होंने कहा कि युवा देश के लोकतांत्रिक भविष्य की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और प्रत्येक पात्र युवा का मतदाता के रूप में पंजीकरण लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नए मतदाताओं को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को जागरूक, जिम्मेदार और सक्रिय मतदाता बनने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। कॉलेज प्रशासन ने युवाओं से समय पर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने और मतदान के अधिकार का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने की अपील की

Jharkhand: देवघर में चोरों ने उखाड़ लिया SBI का पूरा ATM, कार से सड़क पर घसीटते हुए कुछ दूरी पर ले गये, फिर लादकर हो गये फरार

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: ‘सैलून में पैसा लगाइए, मुनाफा मिलेगा’, सोनारी के ‘साटिन पिंक सैलून’ की आड़ में ₹2.51 करोड़ की ठगी, दंपति और बेटे पर FIR

October 6, 2026

Jharkhand: देवघर में चोरों ने उखाड़ लिया SBI का पूरा ATM, कार से सड़क पर घसीटते हुए कुछ दूरी पर ले गये, फिर लादकर हो गये फरार

October 6, 2026

Road Accident: चांडिल गोलचक्कर में ट्रेलर ने दो छात्रों को चपेट में लिया, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

October 6, 2026
Recent Post

Saraikela: कार की चपेट में आने से नीमडीह के तीन बाइक सवार युवकों की मौत, हादसे के बाद कार सवार फरार

October 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: MTMH कर्मचारियों को 19% वार्षिक बोनस, 9 अक्टूबर को होगा भुगतान; अधिकतम ₹1,00,306

October 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group