Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Chandil Dam: चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ा, सभी गेट खोले गये, भारी मात्रा में पानी सुवर्णरेखा नदी में छोड़ा जा रहा, निचले इलाकों में बढ़ाई गई सतर्कता 
Breaking News

Chandil Dam: चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ा, सभी गेट खोले गये, भारी मात्रा में पानी सुवर्णरेखा नदी में छोड़ा जा रहा, निचले इलाकों में बढ़ाई गई सतर्कता 

News DeskBy News DeskAugust 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. चांडिल डैम का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद डैम के सभी 13 रेडियल गेट खोल दिए गए। लगातार हो रही बारिश के कारण डैम में पानी का दबाव बढ़ गया था। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए डैम से भारी मात्रा में पानी सुवर्णरेखा नदी में छोड़ा जा रहा है। चार और रेडियल गेटों को डेढ़-डेढ़ मीटर तक खोल दिया गया। इससे पहले डैम के नौ रेडियल गेट खुले हुए थे। इसके अलावा डैम प्रबंधन ने एक स्लुइस गेट को 1.30 मीटर और मुख्य नहर के गेट को 95 सेंटीमीटर तक खोल दिया है। डैम से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए जमशेदपुर, जुगसलाई और नदी किनारे बसे निचले इलाकों में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। पश्चिम बंगाल के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को भी सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Railway: चक्रधरपुर मंडल में रेल पटरियों के पास हाथियों के झुंड की आवाजाही के कारण कई ट्रेन सेवाएं बाधित

अधिकारियों के अनुसार, डैम का जलस्तर नियंत्रित करने के साथ-साथ ईचागढ़ क्षेत्र के विस्थापित गांवों को जलमग्न होने से बचाने के लिए गेट खोले गए हैं। डैम से पानी छोड़े जाने के बाद नदी किनारे के इलाकों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि डैम के गेट तीन मीटर से अधिक खोले जाते हैं, तो बाढ़ का खतरा और बढ़ सकता है।

Jharkhand BJP के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू बोले- देश को बदनाम करने के लिए दिल्ली में एकजुट हो रही हैं ‘राष्ट्रविरोधी’ ताकतें

ऐसे में जलस्तर और गेटों की स्थिति की हर पल निगरानी की जा रही है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी के किनारे जाने से बचें, जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें। आने वाले समय में बारिश जारी रहने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: चक्रधरपुर मंडल में रेल पटरियों के पास हाथियों के झुंड की आवाजाही के कारण कई ट्रेन सेवाएं बाधित

October 11, 2026

Jharkhand BJP के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू बोले- देश को बदनाम करने के लिए दिल्ली में एकजुट हो रही हैं ‘राष्ट्रविरोधी’ ताकतें

October 11, 2026

Tata Motors ने इवेको के अधिग्रहण के लिए पेशकश मूल्य बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर किया

October 11, 2026
Recent Post

Railway: चक्रधरपुर मंडल में रेल पटरियों के पास हाथियों के झुंड की आवाजाही के कारण कई ट्रेन सेवाएं बाधित

October 11, 2026

Jharkhand BJP के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू बोले- देश को बदनाम करने के लिए दिल्ली में एकजुट हो रही हैं ‘राष्ट्रविरोधी’ ताकतें

October 11, 2026

Tata Motors ने इवेको के अधिग्रहण के लिए पेशकश मूल्य बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर किया

October 11, 2026

Congress 2014 से चुनाव क्यों हार रही? पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पूछा

October 11, 2026

Railway Big Issue: यात्री ट्रेनों के Engine की कमी, कम गति वाले मालगाड़ियों के Locomotive से चलाई जा रहीं रेलगाड़ियां

October 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group