Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand Highcourt ने सुनवाई टालने की मांग पर CM हेमंत सोरेन पर 10,000 रुपये का लगाया जुर्माना
Breaking News

Jharkhand Highcourt ने सुनवाई टालने की मांग पर CM हेमंत सोरेन पर 10,000 रुपये का लगाया जुर्माना

News DeskBy News DeskOctober 2, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बृहस्पतिवार को 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया क्योंकि उनके वकील ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों की याचिका पर स्थगन का अनुरोध किया था. याचिका में, ईडी अधिकारियों ने 2024 में सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर ली गई तलाशी से जुड़े मामले में अपने खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही को चुनौती दी है. धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के बाद सोरेन की शिकायत पर 31 जनवरी 2024 को रांची के एससी/एसटी पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी. संघीय जांच एजेंसी ने दिल्ली में सोरेन के घर की तलाशी ली, जिसके बाद उन्होंने एजेंसी के अधिकारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें इसलिए निशाना बनाया जा रहा है कि वह आदिवासी समुदाय से हैं.

इसके बाद अधिकारियों ने पुलिस थाने से जारी उस नोटिस को चुनौती दी, जिसमें उन्हें प्राथमिकी के सिलसिले में मामले के जांच अधिकारी (आईओ) के सामने पेश होने के लिए कहा गया था. ईडी अधिकारी कपिल राज, देवव्रत झा, अनुपम कुमार और अमन पटेल की याचिका पर सुनवाई करते हुए, अदालत ने 4 मार्च 2024 को सोरेन और राज्य सरकार को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा था.

Saraikela Kapali: कपाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट मामले में पश्चिम बंगाल से एक आरोपी को किया गिरफ्तार, जानें मामला?

अदालत ने यह भी निर्देश दिया था कि मामले की सुनवाई के दौरान ईडी अधिकारियों के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई न की जाए. बृहस्पतिवार की कार्यवाही के दौरान, सोरेन के वकील ने स्थगन की मांग की. इस पर उच्च न्यायालय ने कहा कि पहले भी कई बार स्थगन का अनुरोध किया जा चुका है और सोरेन को झारखंड राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण को 10,000 रुपये अदा करने का निर्देश दिया. इसके उच्च न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 2 नवंबर की तारीख तय की

Jamshedpur: दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Saraikela Kapali: कपाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट मामले में पश्चिम बंगाल से एक आरोपी को किया गिरफ्तार, जानें मामला?

October 3, 2026

Jamshedpur: दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

October 3, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस ने अपराधी अनुप बंगाली को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 17 से अधिक मामले

October 3, 2026
Recent Post

Saraikela: गांधी जयंती पर चांडिल नौका विहार परिसर में अनोखा विरोध प्रदर्शन, विस्थापितों ने उपवास रखकर मांगा न्याय

October 3, 2026

Jamshedpur: बिरसानगर में प्रेम-प्रसंग के बाद युवक 15 दिनों से लापता, परिजनों को अनहोनी की आशंका, पुलिस से तलाश और कार्रवाई की गुहार

October 3, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group