
Jamshedpur. स्वर्णरेखा के गांधी घाट के पास शनिवार शाम जितिया पर्व के दौरान नदी में स्नान करने के दौरान डूबी मानगो के समता नगर निवासी संतोष ठाकुर की 14 वर्षीय बेटी पूनम कुमारी का शव रविवार सुबह स्थानीय गोताखोरों ने नदी से बरामद कर लिया। करीब 9:30 बजे शव मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, घाट पर चीख-पुकार मच गयी। बेटी का शव देखते ही मां रेखा कुमारी बदहवास हो गयीं। परिजनों ने उन्हें संभाला। वहीं, पिता संतोष ठाकुर का भी रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और विधायक सरयू राय भी घटना स्थल में मजूद रहें और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना ब्यक्त किया।

शनिवार को मानगो स्वर्णरेखा नदी में मां के साथ उतिया पर्व में दोनों बेटी ज्योति कुमारी और पूनम कुमारी नहाने गई थी। वहीं नहाने के दौरान दोनों बेटी अचानक डूब रही थी, लेकिन एक बेटी ज्योति कुमारी क़ो किसी तरह बचा लिया गया, जबकि, दूसरी बेटी पूनम कुमारी तेज बहाव में डूब गई। रात में काफ़ी खोजबीन किया गया नहीं मिला। आज सुबह गौतखोरो के द्वारा खोजबीन के दौरान पूनम का शव बरामद हुआ। प्रशासन ने शव क़ो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।


