Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»झारखंड के अवर सचिव राम मूर्ति सिंह ने ,सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव को गम्हरिया इंग्लिश स्कूल के लीज विवाद से संबंधित जांच का भेजा पत्र
Breaking News

झारखंड के अवर सचिव राम मूर्ति सिंह ने ,सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव को गम्हरिया इंग्लिश स्कूल के लीज विवाद से संबंधित जांच का भेजा पत्र

News DeskBy News DeskSeptember 28, 2020
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

सरकार के अवर सचिव राममूर्ति सिंह ने सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड रांची को गम्हरिया इंग्लिश स्कूल के लीज एवं विवादों से संबंधित दिया जांच का पत्र l
झारखंड सरकार के अवर सचिव राममूर्ति सिंह द्वारा 21 सितंबर 2020 को पत्रांक 270 2760 के द्वारा सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार को पत्र लिखकर
सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड के पूर्व के जनता मध्य विद्यालय और वर्तमान की गम्हरिया इंग्लिश स्कूल से संबंधित लीज एवं चल रहे विवाद को जांच कर शीघ्र वस्तु स्थिति से अवगत कराने  को कहा है । चल रहे विवाद को ग्रामीणों की मांग पर पूर्व में विभागीय उच्च अधिकारियों द्वारा गम्हरिया प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्री कानन पात्रा से जांच कर रिपोर्ट मांगा गया है। जिसके आलोक में प्रखंड प्रसार शिक्षा पदाधिकारी द्वारा स्कूल प्रांगण में बैठक कर जांच किया गया । परंतु बैठक में दोनों पक्षों के उपस्थित नहीं होने के कारण बैठक और जांच बेनतीजा रहा। प्राप्त के अनुसार पूर्व के समिति द्वारा राज्यपाल को जमीन दान में दे दिया गया है फिर उसी जमीन को वर्तमान समिति द्वारा गम्हरिया इंग्लिश स्कूल को 10 हजार रुपए वार्षिक पर 45 वर्षों के लिए लीज पर दे दिया गया है। अब सवाल यह उठता है कि क्या  राज्यपाल को दान दिए जमीन  राज्यपाल से वापस लिया गया है, लिया गया, तो कब लिया गया, अगर नहीं लिया गया तो ,  राज्यपाल को दान दिया गया जमीन दूसरा व्यक्ति कैसे लीज पर दे सकता है,जो जांच का विषय बना हुआ है। इस पूरे प्रकरण पर लहर चक्र संवाददाता ने सरायकेला -खरसावां के जिला शिक्षा अधीक्षक से जानकारी ली तो जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा बताया गया कि पहले जनता स्कूल ही था जिसे पूर्व के समिति द्वारा राज्यपाल को जनता स्कूल का जमीन दान में दे दिया गया है अब नए समिति द्वारा जनता स्कूल को जनता गम्हरिया इंग्लिश स्कूल के नाम से कर दिया गया है और लीज पर दे दिया गया है जो गलत है। क्योंकि पूर्व के जनता स्कूल के समिति द्वारा  राज्यपाल को दिए गए जमीन को पुनः नए समिति कैसे दूसरे को बिना राज्यपाल से जमीन वापस लिए लीज पर दे सकती है। वहीं इस पूरे मामले की जानकारी लिए राज्य के एक अधिकारी से संवाददाता ने जब जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि इस मामले की पूरी जानकारी लेकर देने और आवश्यकतानुसार उच्च स्तरीय जांच कराई जाने की भी बातें कहीं। ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। वहीं इस मामले में गम्हरिया जनता इंग्लिश स्कूल के सचिव श्री सुब्रतो राय लहर चक्र संवाददाता को पूर्व में बताया गया है कि मामला कोर्ट में है ।इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कह सकता हूं । वही हाल फिलहाल पत्रकारों को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुब्रतो राय द्वारा स्कूल की जमीन भू माफियाओं को हड़पने ,बिल्डर के हाथों बेचने और स्कूल के शिक्षक- शिक्षिकाओं को धमकाने से संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की शिकायत करने की बातें कही है। जब कि प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा उपरोक्त आरोप शिकायत के आलोक में अभी तक करवाई किया गया या नहीं किया गया या लोगों के बीच चर्चाओं का विषय बना हुआ है। लोगों के बीच चौक चौराहों पर यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि कही 21 सितंबर 2020 के सरकार के सचिव के आलोक में जांच एवं आम लोगों को दिग्भ्रमित करने के लिए यह प्रेस कॉन्फ्रेंस तो नहीं की गई है।? देखना अब यह है की पूरे मामले में क्या छनकर जांच में आती है। निष्पक्ष जांच के लिए जिला के वरीय अधिकारी जांच करेंगे या आरडीडी स्तर के अधिकारी जांच करेंगे। इस पूरे मामले की जानकारी के लिए संवाददाता ने आर डी डी कोल्हान से संपर्क करने का प्रयास किया मगर बात नहीं हो सकी
एके मिश्र

BS-7 मानक अप्रैल, 2029 से लागू करने की तैयारी, कारों और एसयूवी से शुरुआत, 2031 से भारी वाहन में भी होगी व्यवस्था
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Share Bazar:शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 354 अंक से अधिक चढ़ा

October 15, 2026

RailWay Bonous: रेलवे के 11.40 लाख कर्मचारियों के लिए 78 दिन की सैलरी के बराबर बोनस का ऐलान, PM मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानिए कितने रुपये मिलेंगे  

October 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

October 14, 2026
Recent Post

BS-7 मानक अप्रैल, 2029 से लागू करने की तैयारी, कारों और एसयूवी से शुरुआत, 2031 से भारी वाहन में भी होगी व्यवस्था

October 15, 2026

Tetra Pack Liquar sell Ban: टेट्रा पैक में शराब की बिक्री पर रोक की अपील, केंद्र और राज्यों से जवाब तलब

October 15, 2026

Share Bazar:शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 354 अंक से अधिक चढ़ा

October 15, 2026

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

October 15, 2026

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

October 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group