Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: नेशनल हाईवे पर 28 वाहनों पर कार्रवाई, 1.60 लाख रुपये जुर्माना वसूला
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: नेशनल हाईवे पर 28 वाहनों पर कार्रवाई, 1.60 लाख रुपये जुर्माना वसूला

News DeskBy News DeskNovember 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

डीटीओ महेश्वरी प्रसाद यादव के नेतृत्व में चला सघन जांच अभियान, अवैध पार्किंग, ओवरलोडिंग और टैक्स बकाया वाहनों की हुई जांच

जमशेदपुर: सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने नेशनल हाईवे पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) महेश्वरी प्रसाद यादव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 28 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन वाहनों पर कुल 1.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

जांच अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध पार्किंग, निर्धारित क्षमता से अधिक माल ढोने, वाहन कर (टैक्स) बकाया होने सहित विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन की पड़ताल की गई। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में ‘प्रभवर्धन’26’ का समापन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर झूमे छात्र

अवैध पार्किंग और ओवरलोडिंग पर प्रशासन की नजर

जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान का उद्देश्य नेशनल हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाना है। प्रशासन ने वाहन चालकों और परिवहन संचालकों को निर्धारित क्षमता के अनुसार ही वाहनों का परिचालन करने तथा सड़क किनारे अनधिकृत पार्किंग नहीं करने की हिदायत दी है।

दस्तावेज और वाहन टैक्स अपडेट रखने की अपील

जिला प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। वाहन से संबंधित सभी वैध दस्तावेज अपने पास रखें और वाहन कर समय पर जमा करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा के मद्देनजर इस तरह के जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

JAMSHEDPUR NEWS :JAMSHEDPUR NEWS: निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता में पूजा सोरेन प्रथम, नबीला-श्रेया की टीम ने क्विज में मारी बाजी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में ‘प्रभवर्धन’26’ का समापन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर झूमे छात्र

November 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :JAMSHEDPUR NEWS: निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता में पूजा सोरेन प्रथम, नबीला-श्रेया की टीम ने क्विज में मारी बाजी

November 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा मोटर्स में चार दिन का आंदोलन समाप्त, मृतक परिवार को स्थायी नौकरी और मुआवजे पर बनी सहमति

November 25, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: नेशनल हाईवे पर 28 वाहनों पर कार्रवाई, 1.60 लाख रुपये जुर्माना वसूला

November 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में ‘प्रभवर्धन’26’ का समापन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर झूमे छात्र

November 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :JAMSHEDPUR NEWS: निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता में पूजा सोरेन प्रथम, नबीला-श्रेया की टीम ने क्विज में मारी बाजी

November 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा मोटर्स में चार दिन का आंदोलन समाप्त, मृतक परिवार को स्थायी नौकरी और मुआवजे पर बनी सहमति

November 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में पहुंचे ‘पंचायत’ के विनोद, अशोक पाठक ने साझा किया गांव और संघर्ष का सफर

November 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group